
August 2026 Bank Holiday: भारत में अगस्त 2026 की शुरुआत के साथ ही त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश का सिलसिला शुरू होने वाला है। अगर अगले महीने आपको बैंक ब्रांच जाकर चेक जमा करना, कैश निकालना या कोई जरूरी दस्तावेजी काम निपटाना है, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार, अगस्त में अलग-अलग राज्यों में करीब 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।
अगस्त में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा कई क्षेत्रीय और राष्ट्रीय त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे।
यह भी पढ़ें: 194 यात्रियों से भरी फ्लाइट आग का गोला बनते-बनते बची, राजकोट में क्यों करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, IMPS, NEFT, RTGS, ऑनलाइन फंड ट्रांसफर और बिल पेमेंट जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी। इसलिए ऑनलाइन लेनदेन पर छुट्टियों का असर नहीं पड़ेगा।
अगर आपका कोई जरूरी बैंकिंग कार्य है, तो संबंधित शहर की छुट्टियों की सूची पहले जांच लें। क्योंकि RBI की छुट्टियां सभी राज्यों में एक जैसी नहीं होतीं और कई अवकाश केवल स्थानीय स्तर पर लागू होते हैं। सही योजना बनाकर आप अनावश्यक परेशानी और समय की बर्बादी से बच सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बारिश से बचने एक सांसद ने तो गजब कर दिया, 10 PHOTO में देखें मानसून सत्र का दिलचस्प नजारा
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।