Iraq Security Crisis: बगदाद से अवॉर्ड-विनिंग US पत्रकार शेली किटल्सन का दिनदहाड़े अपहरण

Published : Apr 01, 2026, 08:17 AM IST

बगदाद से दिनदहाड़े US पत्रकार शेली किटल्सन का अपहरण-क्या यह सिर्फ क्राइम है या मिलिशिया की साजिश? पहले से खतरे की चेतावनी के बावजूद क्यों पहुंचीं इराक? एक आरोपी गिरफ्तार, फिर भी पत्रकार गायब-क्या युद्ध के बीच विदेशी नागरिक बन रहे हैं आसान निशाना?

PREV
16

Baghdad Kidnapping Mystery: इराक की राजधानी बगदाद (Baghdad) से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अवॉर्ड-विनिंग अमेरिकी फ्रीलांस पत्रकार शेली किटल्सन (Shelly Kittleson) का मंगलवार को कुछ अज्ञात हथियारबंद लोगों ने अपहरण कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना एक व्यस्त सड़क पर हुई, जहां अचानक हमलावरों ने उनकी गाड़ी को रोका, उन्हें जबरदस्ती बाहर निकाला और अपने साथ ले गए।

26

क्या पहले से था खतरे का अंदेशा?

जानकारी के अनुसार, अमेरिकी प्रशासन को पहले ही इस तरह के खतरे का अंदेशा था। सूत्रों का कहना है कि डोनॉल्ड ट्रंप (Donald Trump) प्रशासन ने उन्हें इराक न जाने की सलाह दी थी। इसके बावजूद उनका वहां जाना कई सवाल खड़े करता है-क्या उन्हें किसी खास मिशन के तहत भेजा गया था या यह सिर्फ एक सामान्य रिपोर्टिंग ट्रिप थी?

36

अपहरण के बाद क्या हुआ? क्या कोई आरोपी पकड़ा गया?

इराक के गृह मंत्रालय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। पीछा करने के दौरान अपहरणकर्ताओं की एक गाड़ी पलट गई, जिससे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, दूसरी गाड़ी पत्रकार को लेकर फरार हो गई और दक्षिण बगदाद की ओर निकल गई। अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।

46

क्या यह अपहरण युद्ध से जुड़ा है?

हाल के दिनों में इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया समूह सक्रिय रहे हैं और उन्होंने कई बार अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए हैं। हालांकि अभी तक इस अपहरण को सीधे तौर पर युद्ध से जोड़कर नहीं देखा गया है, लेकिन शक की सुई उसी दिशा में घूम रही है।

56

क्या पहले भी हुए हैं ऐसे अपहरण?

इराक में विदेशियों का अपहरण कोई नई बात नहीं है। 2023 में एलिज़ाबेथ त्सुरकोव (Elizabeth Tsurkov) नाम की एक छात्रा बगदाद से लापता हो गई थी, जिसे बाद में 2025 में रिहा किया गया। उसने बताया था कि उसे ईरान समर्थित मिलिशिया ने बंधक बनाकर रखा था। इस तरह के पुराने मामलों को देखते हुए यह घटना और भी ज्यादा गंभीर लगती है।

66

क्या पत्रकार सुरक्षित लौट पाएंगी?

सुरक्षा एजेंसियां लगातार ऑपरेशन चला रही हैं, लेकिन अपहरणकर्ताओं का मकसद अभी भी साफ नहीं है। क्या यह फिरौती का मामला है, राजनीतिक दबाव है या कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय खेल? सुरक्षा एक्सपर्ट्स का मानना है कि मौजूदा हालात में इराक विदेशी नागरिकों और पत्रकारों के लिए हाई-रिस्क जोन बना हुआ है। US दूतावास पहले ही अपने नागरिकों को देश छोड़ने की चेतावनी दे चुका है। ऐसे में यह घटना एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories