Bangladesh Next PM Net Worth: अमीरी में पत्नी से भी पीछे तारिक रहमान, जानिए कितना है बैंक बैलेंस

Published : Feb 13, 2026, 01:25 PM IST

Tarique Rahman Bangladesh Next PM Net Worth: बांग्लादेश में तारिक रहमान ने शानदार वापसी करते हुए अपनी पार्टी BNP को सत्ता में ला दिया है। इस जीत के बाद वे अगले प्रधानमंत्री बनने के प्रबल दावेदार हैं। जानिए वे कितने अमीर हैं, उनके पास कितना पैसा है?

PREV
15

तारिक रहमान कौन हैं?

60 साल के तारिक रहमान बांग्लादेश की राजनीति के एक प्रभावशाली परिवार से आते हैं। वे पूर्व राष्ट्रपति जिया उर-रहमान (Ziaur Rahman) और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया (Khaleda Zia) के बेटे हैं। उन्होंने ढाका-17 और बोगुरा-6 सीटों से भारी अंतर से जीत दर्ज की। यह जीत न सिर्फ उनकी बांग्लादेश की सत्ता में वापसी है, बल्कि BNP के लिए भी एक मजबूत राजनीतिक बदलाव का संकेत है।

25

तारिक रहमान कितने अमीर हैं?

चुनावी हलफनामे के अनुसार, तारिक रहमान ने अपनी सालाना आय Tk 6.76 लाख (लगभग 5 लाख रुपए) घोषित की है। उन्होंने बताया कि ये इनकम शेयर, बॉन्ड और फिक्स्ड डिपॉजिट से मिलने वाले रिटर्न से आती है। उनके कुल बैंक डिपॉजिट करीब Tk 1.23 करोड़ (करीब 92 लाख रुपए) हैं। इनमें से Tk 31.6 लाख सेविंग अकाउंट्स या कैश हैं, जबकि बाकी रकम फिक्स्ड डिपॉजिट में रखी गई है, जिनमें कुछ उनकी बेटी से जुड़े अकाउंट्स में भी हैं। चल संपत्ति (movable assets) के मामले में उन्होंने फर्नीचर की कीमत 2 लाख टका से कम और सोने की कीमत मात्र Tk 2,950 बताई है। इसके अलावा उनके पास बोगुरा में दो एकड़ से ज्यादा जमीन है, इसके साथ ही गाजीपुर और कॉक्स बाजार में पैतृक संपत्ति भी है।

35

तारिक रहमान की पत्नी की नेटवर्थ कितनी है?

तारिक रहमान की पत्नी जुबैदा रहमान (Zubaida Rahman) डॉक्टर हैं। उनकी घोषित इनकम पति से कहीं ज्यादा है। उनकी सालाना इनकम लगभग Tk 35.6 लाख (करीब 26.7 लाख रुपए) है। उनके बैंक डिपॉजिट लगभग Tk 1 करोड़ हैं, जिनमें Tk 66.5 लाख सेविंग अकाउंट में रखे गए हैं। वे जॉइंट रूप से जमीन की मालिकिन हैं और उनके पास 800 वर्ग फुट का एक डुप्लेक्स घर भी है। टैक्स रिकॉर्ड के अनुसार, तारिक ने करीब Tk 1 लाख टैक्स चुकाया, जबकि जुबैदा ने लगभग Tk 5.6 लाख टैक्स दिया।

45

तारिक रहमान ने चुनाव में कितना खर्च किया?

हलफनामे के अनुसार, तारिक रहमान ने एक सीट पर ही लगभग Tk 30 लाख चुनाव प्रचार में खर्च किए। बताया गया है कि यह पैसा बैंक डिपॉजिट और कृषि आय से आया। हालांकि उनकी घोषित सालाना आय इस खर्च से काफी कम है। यही अंतर राजनीतिक विश्लेषकों और विपक्ष के बीच सवाल खड़े कर रहा है कि क्या आय और खर्च के आंकड़ों में असमानता है?

55

बांग्लादेश के नए पीएम पर कानूनी मामले और भ्रष्टाचार के आरोप

2023 में ढाका की एक अदालत ने 2007 से जुड़े एक भ्रष्टाचार मामले में तारिक रहमान को 9 साल की सजा सुनाई थी, जबकि पत्नी जुबैदा को तीन साल की सजा दी गई थी। अदालत के अनुसार, उन्होंने Tk 4.82 करोड़ की अवैध कमाई की और Tk 4.23 करोड़ की संपत्ति छिपाई। एक अन्य मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी उन्हें सिंगापुर भेजे गए Tk 20.41 करोड़ से जुड़े आरोपों में सजा मिली थी। हालांकि बाद में बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें राहत दी और उनके खिलाफ दर्ज सभी 77 मामलों को बंद कर दिया गया। समर्थकों का कहना है कि ये सभी मामले राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा थे, जबकि आलोचक अब भी पारदर्शिता पर सवाल उठा रहे हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories