
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल Banke Bihari Temple एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह कोई धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मंदिर परिसर से वायरल हुआ एक ऐसा वीडियो है जिसने श्रद्धालुओं को हैरान कर दिया है।
सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में एक युवक और युवती मंदिर के वीआईपी कटघरे में खड़े होकर एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते और जयमाला करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और उन्होंने मंदिर परिसर में ही अपनी रिंग सेरेमनी जैसा आयोजन कर लिया। यह वीडियो सामने आते ही श्रद्धालुओं के बीच नाराजगी बढ़ गई है और मंदिर में वीआईपी संस्कृति को लेकर फिर से बहस छिड़ गई है।
यह भी पढ़ें: UP Shocker: 5 बच्चों को नींद की गोली देकर सुलाया, 10 साल छोटे प्रेमी संग मां 9-2-11
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक और युवती मंदिर के उस हिस्से में खड़े हैं, जहां आम श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति नहीं होती। इसी वीआईपी क्षेत्र में दोनों एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते हैं और फिर माला भी पहनाते नजर आते हैं। वीडियो में आसपास मौजूद कुछ लोग इस पूरे दृश्य को देखते भी दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि मंदिर परिसर में इस तरह का निजी कार्यक्रम कैसे हो गया।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक वीडियो में दिख रहे युवक और युवती सोशल मीडिया से जुड़े कंटेंट क्रिएटर बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि उन्होंने वीडियो बनाने के मकसद से यह पूरी रिंग सेरेमनी की शूटिंग मंदिर परिसर में की। हालांकि इस मामले में दोनों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
वीडियो में एक गोस्वामी भी दिखाई दे रहे हैं, जो युवक और युवती को आशीर्वाद देते नजर आते हैं। जब इस बारे में उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा कि उनका इस आयोजन से कोई संबंध नहीं है। उनका कहना है कि वह वहां सिर्फ मौजूद थे और युवक-युवती ने आशीर्वाद मांगा तो उन्होंने परंपरा के अनुसार आशीर्वाद दे दिया।
मंदिर की व्यवस्थाओं की निगरानी से जुड़ी हाई पावर कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने कहा है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगली बैठक में इस घटना पर चर्चा होगी और अगर नियमों का उल्लंघन पाया गया तो आवश्यक कार्रवाई पर भी विचार किया जाएगा।
बांके बिहारी मंदिर में वीआईपी दर्शन को लेकर पहले भी कई बार विवाद सामने आ चुके हैं। अक्सर श्रद्धालु शिकायत करते हैं कि उन्हें लंबी कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ता है, जबकि कुछ लोगों को विशेष व्यवस्था के जरिए जल्दी दर्शन मिल जाते हैं। अब मंदिर परिसर में रिंग सेरेमनी का वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर यह सवाल उठने लगा है कि आखिर वीआईपी व्यवस्था का दायरा कितना है और इसकी निगरानी कौन कर रहा है।
इस घटना के बाद कई भक्तों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि मंदिर एक पवित्र स्थान है और यहां इस तरह के निजी कार्यक्रम धार्मिक मर्यादाओं के खिलाफ हैं। लोगों का यह भी कहना है कि अगर ऐसी घटनाओं पर रोक नहीं लगाई गई तो इससे मंदिर की व्यवस्था और पवित्रता दोनों पर असर पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Bihar Temple Stampede : शीतला माता मंदिर में भगदड़, महिलाओं ने बताई आपबीती
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।