रामपुर में एक मां ने अपने 5 बच्चों को नशीली दवा देकर सुला दिया और अपने से 10 साल छोटे प्रेमी संग फरार हो गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने 24 घंटे में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बच्चे सुरक्षित पाए गए।

रामपुर, उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने पांच बच्चों को नशीली दवा देकर सुला गई और फिर अपने से 10 साल छोटे प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और 24 घंटे के अंदर दोनों को पकड़ लिया। इस घटना ने बच्चों की सुरक्षा और मां की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पांच बच्चों को दी नींद की गोली

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पांच बच्चों की मां ने पहले अपने सभी बच्चों को नींद की गोलियां खिलाकर सुला दिया। जब उसे यकीन हो गया कि बच्चे गहरी नींद में हैं, तो उसने घर के मेन गेट पर बाहर से ताला लगाया और अपने प्रेमी के साथ भाग गई। 33 साल की इस महिला का नाम मिथिलेश है, जो 22 साल के अपने प्रेमी सुरेंद्र उर्फ खन्ना के साथ भागी थी। पति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि जाते-जाते उसकी पत्नी घर से पैसे, गहने और दूसरा कीमती सामान भी ले गई।

महिला का पति रूप किशोर परिवार का पेट पालने के लिए दिल्ली में सिलाई का काम करता है, जबकि उसकी पत्नी पांच बच्चों के साथ गांव में रहती थी। घटना की जानकारी मिलते ही पति गांव पहुंचा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और जल्द ही दोनों का पता लगा लिया। पुलिस ने बताया कि बच्चे बेहोशी की हालत में थे, लेकिन उनकी जान को कोई खतरा नहीं था।

Scroll to load tweet…

सोशल मीडिया पर मिला-जुला कमेंट्स

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें महिला रामपुर पुलिस स्टेशन में बैठी हुई कैमरे पर बात करती दिख रही है। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने तरह-तरह की बातें करनी शुरू कर दीं। कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि एक मां, वो भी पांच बच्चों की, ऐसा कैसे कर सकती है। वहीं, कुछ दूसरे लोगों ने कहा कि हो सकता है कि उसे अपने पति से बहुत ज्यादा प्रताड़ना मिली हो या पति के साथ न रहने की वजह से उसने यह कदम उठाया हो। वहीं कुछ लोग दोनों को कड़ी सजा देने की मांग भी कर रहे हैं।