दिनदहाड़े अगवा हुई 12 साल की बच्ची, पिता को आया वीडियो कॉल… “पुलिस को बताया तो...”

Published : Mar 16, 2026, 11:00 AM IST
barabanki haidergarh 12 year old girl kidnapped whatsapp video call threat

सार

Barabanki Kidnapping Case: बाराबंकी के हैदरगढ़ में 12 साल की बच्ची के अपहरण से सनसनी फैल गई। बदमाशों ने पिता को वाट्सऐप वीडियो कॉल कर पुलिस में शिकायत करने पर बच्ची का गला काटने की धमकी दी। दुबई नंबर से आई कॉल के बाद पुलिस जांच में जुटी है।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। हैदरगढ़ कस्बे में घर के बाहर खेल रही 12 साल की बच्ची को बदमाश दिनदहाड़े अगवा कर ले गए। कुछ ही देर बाद बदमाशों ने बच्ची के पिता को वाट्सऐप पर वीडियो कॉल किया और ऐसी धमकी दी कि पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। पिता का कहना है कि कॉल पर बदमाशों ने साफ कहा कि अगर पुलिस में शिकायत की तो वे उनकी बेटी का गला काट देंगे और वीडियो कॉल पर ही यह सब दिखा देंगे।

घर के बाहर खेल रही थी बच्ची, अचानक गायब हो गई

यह मामला बाराबंकी के हैदरगढ़ कस्बे के लिल्हौरा वार्ड का है, जो कोतवाली से महज कुछ कदम की दूरी पर है। यहां रहने वाले नृपेंद्र तिवारी पेशे से पत्रकार हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को उनकी 12 साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद जब बच्ची नजर नहीं आई तो परिवार ने आसपास तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार को अपहरण की आशंका हुई और पुलिस को सूचना दी गई।

 

 

यह भी पढ़ें: 30 मिनट का सफर 10 मिनट में? ग्रीन कॉरिडोर के बाद बदला लखनऊ का ट्रैफिक प्लान

“पुलिस को बताया तो बेटी का गला काट देंगे”

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। बच्ची के पिता के मुताबिक कुछ समय बाद उनके मोबाइल पर वाट्सऐप वीडियो कॉल आया। कॉल करने वालों ने खुद को बच्ची का अपहरणकर्ता बताया। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि अगर पुलिस को सूचना दी गई तो वे वीडियो कॉल पर ही बच्ची की हत्या कर देंगे। इतना ही नहीं, बदमाशों ने डराने के लिए यह भी कहा कि वे बच्ची के खून से पूरे हैदरगढ़ को लाल कर देंगे। यह धमकी सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।

वीडियो कॉल पर घर की जानकारी लेने की कोशिश

पीड़ित पिता के मुताबिक बदमाशों ने वीडियो कॉल के दौरान घर के आसपास की जानकारी लेने की कोशिश भी की। उन्होंने पूछा कि घर में कौन-कौन मौजूद है और परिवार के लोग क्या कर रहे हैं। हालांकि खतरे के बावजूद पिता ने हिम्मत दिखाते हुए हैदरगढ़ कोतवाली में लिखित शिकायत दे दी।

थाने के बाहर परिजनों का धरना

बच्ची के अपहरण से इलाके में दहशत का माहौल है। बच्ची के परिजन और स्थानीय लोग पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी बीच परिवार के कुछ लोगों ने थाने के बाहर धरना भी दिया और बच्ची को जल्द सुरक्षित बरामद करने की मांग की।

 

 

दुबई के नंबर से आया था वाट्सऐप कॉल

हैदरगढ़ कोतवाली के इंस्पेक्टर अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कई टीमें गठित कर दी हैं। कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपहरणकर्ताओं का सुराग मिल सके। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि पीड़ित पिता को जो वाट्सऐप कॉल आया था, वह दुबई के नंबर से किया गया था। फिलहाल उस नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है।

पुलिस का कहना है कि तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है और बच्ची को सुरक्षित बरामद करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: “सबको माफ करते हुए सो जाओ…” हरीश राणा की विदाई में लवली दीदी के शब्द सुनकर सबकी आंखें नम

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Cuttack Hospital Fire: चंद मिनटों में धुएं से भरा वार्ड, SCB हॉस्पिटल में 10 मरीजों ने गंवा दी जान
West Bengal Election: चुनाव घोषणा से ठीक पहले Mamata Banerjee का बड़ा ऐलान, दीदी ने चला आखिरी दांव?