
तेहरान: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर अफवाहें थीं कि ईरान के हमले में उनकी मौत हो गई है। इन अफवाहों पर रविवार रात को खुद नेतन्याहू ने विराम लगा दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक वीडियो पोस्ट किया और बताया कि वो जिंदा हैं। लेकिन इस पर ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ईरान ने धमकी देते हुए कहा, 'अगर नेतन्याहू जिंदा बच भी गए हैं, तो हम उन्हें ढूंढ निकालेंगे और मार डालेंगे।'
जंग शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद ईरान ने शक जताया था कि उसके हमले में नेतन्याहू मारे गए हैं। इसके बाद से वह किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर नहीं आए थे, जिससे उनके जिंदा होने पर शक गहरा गया था। सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैल गई कि ईरानी मिसाइल हमले में इजरायली पीएम की मौत हो गई है। इन अफवाहों को तब और बल मिला, जब नेतन्याहू इजरायल की मिलिट्री काउंसिल की बैठक में भी शामिल नहीं हुए, जिसकी अध्यक्षता उन्हें ही करनी थी। हालांकि, उनके ऑफिस ने एक बयान जारी कर साफ किया था कि 'नेतन्याहू जिंदा हैं'।
इसी बीच, ईरान की ताकतवर पैरामिलिट्री फोर्स, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने धमकी दी, 'बच्चों का कातिल अपराधी हमारे हमले में पहले ही मारा जा चुका है... अगर नेतन्याहू जिंदा हैं, तो हम उन्हें ढूंढकर मार डालेंगे।'
अपनी मौत की खबरों के बीच नेतन्याहू ने X पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने एक तरह से ऐलान कर दिया कि 'मैं जिंदा हूं'। वीडियो में वह एक कैफे में कॉफी पीते हुए दिख रहे हैं और कह रहे हैं, 'मैं यहां जिंदा और सुरक्षित हूं'।
वीडियो में उन्होंने अपने दोनों हाथ कैमरे के सामने दिखाए। इसके जरिए उन्होंने उन अफवाहों को भी खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि उनका पिछला वीडियो AI से बनाया गया था और उसमें उनकी 6 उंगलियां दिख रही थीं।
- सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ी कि ईरानी हमले में नेतन्याहू की मौत हो गई।
- नेतन्याहू के ऑफिस ने बयान जारी कर कहा कि वो जिंदा हैं।
- इस बीच, ईरान ने धमकी दी कि अगर नेतन्याहू जिंदा हैं तो उन्हें ढूंढकर मारेंगे।
- आखिर में खुद नेतन्याहू ने वीडियो जारी कर कहा कि मैं जिंदा हूं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।