एक-दूजे को फूटी आंख नहीं सुहाते ये नेता, पर संसद में इनकी तस्वीरें देख आप भी खा जाएंगे धोखा

Published : Mar 18, 2026, 07:28 PM IST

Budget Session IN Parliament : सत्ता और विपक्ष के सांसदों के बीच वैचारिक मतभेद होते हैं। मौका मिलते ही एक-दूसरे पर हमला करने से नहीं चूकते। बजट सत्र के दौरान संसद परिसर से जो तस्वीरें सामने आई हैं वह भारतीय लोकतंत्र की जीवंतता को दर्शाती हैं। 

PREV
16

सत्ता और विपक्ष के सांसद जब यूं मिले

अक्सर संसद में सत्ताधारी और विपक्ष के सांसदों को एक-दूसरे पर हमला करते हुए देखा जाना आम बात है। ठीक उसी तरह जैसे एक कहावत है कि 'फूटी आंख नहीं सुहाते' यानि एक दूसरे को कभी पसंद नहीं करते। लेकिन आज 18 मार्च को बजट सत्र के दौरान जो तस्वीरें सामने आई हैं वह भारतीय लोकतंत्र की जीवंतता को दर्शाती हैं। यहां देखा गया कि पक्ष और विपक्ष के एमपी एक-दूसरे के साथ मस्ती भरे अंदाज में दिखे।

26

वाह! बहुत कुछ बयां करती है ये फोटो

अमूमन ऐसी तस्वीरें भारतीय लोकतंत्र में कम ही देखने को मिलती हैं, जहां विचारधारा के घोर विरोधी बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह संसद के बाहर यूं एक-दूसरे से बात करते नजर आए। 

36

सहेली की तरह दो सांसदों ने की मस्ती

संसद परिसर की यह तस्वीरें भी छिल को छू लेने वाली हैं। जहां शिवसेना (UTB) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और बिहार में आरजेडी सांसद मीसा भारती एक दूसरे से सहेली की तरह मिलीं। इस दौरान दोनों सांसद दोस्ती भरे अंदाज में मस्ती भी करते नजर आईं।

46

बिहार के दो विरोधी नेता दोस्तों की तरह मिले

इस तस्वीर में नजर आ रहे बिहार के दो दिग्गज नेता हैं। एक हैं कांग्रेस सांसद पप्पू यादव तो दूसरे हैं बीजेपी के सीनियर नेता रविशंकर प्रसाद, जिनके विचार कभी नहीं मिलते। एक दूसरे पर मद्दों और विचारधारा को लेकर दुश्मनों की तरह हमला करते हैं। लेकिन इस तस्वीर को देखकर ऐसा लगता है जैसे दोनों एक ही पार्टी के नेता हैं।

56

यह तस्वीर भी बेहद दिलचस्प

यह तस्वीर बेहद ही दिलचस्प है, ब्लैक शर्ट में नजर आ रहे कांग्रेस सांसद हिबी ईडन हैं। वहीं हिबी के साथ मस्ती करते दिख रहे बीजेपी एमपी निशिकांत दुबे हैं, जो कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हैं। लेकिन इस तस्वीर को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे वह एक दूसरे के दोस्त हैं।

66

भारतीय लोकतंत्र की शानदार तस्वीर

भारतीय लोकतंत्र की यह भी शानदार तस्वीर है, जिसमें एक दफ्तर में नजर आ रहे मोदी सरकार के सीनियर मंत्री नितिन गडकरी और उनसे मिलने आए लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी साथ में सांसद प्रियंका गांधी हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories