Bengaluru Gym में गुस्से का खतरनाक खेल! महिला की ओर फेंकी 20 किलो की वेट प्लेट, देखें Viral Video

Published : Sep 22, 2026, 11:38 AM IST
Bengaluru Cultfit Gym Incident Viral Video

सार

Bengaluru Cultfit Gym Incident Viral Video: बेंगलुरु के Cult.fit जिम में गुस्से में 20 किलो की प्लेट फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्लेट महिला के पास गिरी और वह बाल-बाल बची। जिसके बाद जिम में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। देखें वीडियो और जानें क्या है पूरा मामला?

Bengaluru Cult.fit Gym Incident: बेंगलुरु के इंदिरानगर स्थित Cult.fit जिम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। वीडियो में एक शख्स गुस्से में 20 किलो की वेट प्लेट उठाकर फेंकता नजर आ रहा है। प्लेट एक महिला के बेहद करीब जाकर गिरी। घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है, जबकि Cult.fit ने आरोपी सदस्य की मेंबरशिप कैंसिल करने की बात कही है। जानिए क्या है पूरा मामला।

पीक ऑवर में हुआ विवाद, फिर अचानक फेंकी प्लेट

मामला 6वां मेन, इंदिरानगर स्थित कल्ट.फिट सेंटर का बताया जा रहा है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, जिम में पीक ऑवर के दौरान काफी भीड़ थी और सदस्य बारी-बारी से इक्विपमेंट इस्तेमाल कर रहे थे। इसी दौरान एक सदस्य के साथ इक्विपमेंट शेयर करने को लेकर विवाद बढ़ गया। इसके बाद उसने 20 किलो की प्लेट उठाई और उसे फर्श की तरफ फेंक दिया। प्लेट वहां मौजूद एक महिला के बेहद पास जाकर गिरी। वह समय रहते पीछे हट गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वीडियो में महिला के घबराने की आवाज भी सुनाई देती है। इसके बावजूद शख्स ने गुस्से में अन्य वेट प्लेट्स भी जमीन पर फेंकीं। नीचे देखें घटना का वायरल वीडियो-

ये भी पढ़ें- मुंबई के रेस्टोरेंट में कॉकरोच से से शुरू हुआ हाइजीन विवाद दिल्ली के अस्पताल तक पहुंचा, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

पहले भी मैनेजर से की गई थी शिकायत

वीडियो शेयर करने वाले सदस्यों का कहना है कि उन्होंने इस मामले को लेकर सेंटर मैनेजर से दो बार शिकायत की थी। उनका आरोप है कि इसके बावजूद उन्हें तत्काल कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आई। सदस्यों ने सोशल मीडिया पर Cult.fit को टैग करते हुए जिम में मेंबर सेफ्टी को लेकर सवाल उठाए और कहा कि भारी वेट के साथ इस तरह की लापरवाही किसी को गंभीर रूप से घायल कर सकती थी।

ये भी पढ़ें- ट्रेन में रोते बच्चे को चुप कराने के लिए चायवाले ने किया ऐसा काम, वीडियो ने जीता लोगों का दिल

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने पुलिस का भी ध्यान खींचा। इंदिरानगर पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से बताया गया कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। वहीं, Cult.fit ने घटना की जांच के बाद आरोपी सदस्य की मेंबरशिप कैंसिल करने की जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि सदस्यों की सुरक्षा से जुड़े ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाता है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Iran Airlines US Sanctions: 23 सितंबर से सभी उड़ानें होंगी बंद? अमेरिका की कड़ी चेतावनी, जानें क्यों!
बप्पा के सामने शाहरुख खान का ये अंदाज, सुहाना के लिए किया दिल छूने वाला काम