Chhath Mahaparv: छठ के पहले दिन बदहाल घाट, बिहार की सम्राट सरकार को कोस रहे लोग। Bhagalpur News

Published : Nov 13, 2026, 01:07 PM IST
Bhagalpur Chhath Ghat situation

सार

भागलपुर में छठ के पहले दिन बरारी सीढ़ी घाट पर गंदगी और कीचड़ से श्रद्धालु परेशान हुए। कई लोग फिसलकर गिरते दिखे। बदइंतजामी से नाराज लोगों ने प्रशासन पर सवाल उठाए। श्रद्धालुओं ने घाट पर तुरंत सफाई और सुरक्षित रास्ते की मांग की।

बिहार के भागलपुर में छठ महापर्व के पहले ही दिन श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के बरारी सीढ़ी घाट पर गंदगी, कीचड़ और दलदल के बीच लोग गंगा स्नान करने पहुंच रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि घाट पर महिलाएं और बुजुर्ग फिसल रहे हैं। कई लोगों को कीचड़ से बाहर निकालने के लिए दूसरों की मदद लेनी पड़ रही है। कुछ श्रद्धालु तो खराब व्यवस्था देखकर बिना स्नान किए ही वापस लौट गए। घाट पर पहुंचे लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने छठ जैसे बड़े पर्व को देखते हुए पहले से सफाई और जरूरी इंतजाम नहीं किए। लोगों ने भागलपुर को स्मार्ट सिटी कहे जाने पर भी सवाल उठाए हैं। श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन से घाट की सफाई, कीचड़ हटाने और महिलाओं व बुजुर्गों के लिए सुरक्षित रास्ते बनाने की मांग की है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Chhath Puja 2026: छठ महापर्व की शुरुआत के साथ बिहार में बढ़ी रौनक, घाटों पर कैसी हैं तैयारियां?
Ghaziabad CCTV: पहले साथ बैठकर पी शराब, फिर हथौड़े से किया हमला! वजह जानकर चौंक जाएंगे