
गाजियाबाद: जिस शख्स के साथ कुछ देर पहले बैठकर शराब पी थी, उसी ने अचानक हथौड़ा उठाकर हमला कर दिया। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक 30 वर्षीय युवक पर परचून की दुकान के भीतर हुए हमले ने इलाके में सनसनी फैला दी। हमलावर ने युवक के सिर पर लगातार कई वार किए। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
घटना गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र की सेक्टर-9 चौकी के अंतर्गत हुई। निशांत उर्फ भूरा नाम का युवक परचून की दुकान से सामान खरीद रहा था। इसी दौरान रिक्की गौतम वहां पहुंचा और कथित तौर पर हथौड़े से उसके सिर पर हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें: सैम पित्रोदा को 'Sam Bhai' कहा तो मिहिर ने भी ठोक दी फरमाइश, PM मोदी का जवाब वायरल!
हमला इतना अचानक था कि निशांत को संभलने का मौका नहीं मिला। लगातार वार होने से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोप है कि इसके बावजूद हमलावर वार करता रहा और फिर मौके से फरार हो गया। पुलिस दुकान के CCTV फुटेज की जांच कर रही है।
#Ghaziabad में हथौड़े से वार कर किया युवक को गंभीर रूप से घायल। #VijayNagar के सैक्टर 9 में परचून की दुकान से सामान खरीद रहे निशांत पर रिकी ने हथौड़े से सिर पर कई वार किये। आरोपी युवक को मरणासन्न अवस्था में छोड़ कर चला गया। #BreakingNews #GhaziabadNews #पत्रकार_सलीम_जावेद https://t.co/9etLi6KzaY
— Journalist Saleem Javed Ansari (@saleem_javed001) November 12, 2026
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना से पहले निशांत और रिक्की ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी। आशंका है कि इसी विवाद के बाद हमला हुआ। हालांकि, पुलिस अभी वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।
हमले में निशांत के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे पहले जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने यशोदा अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है।
एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय के मुताबिक, आरोपी रिक्की गौतम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। निशांत और रिक्की आपस में रिश्तेदार भी हैं। पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस CCTV समेत अन्य साक्ष्यों की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें: UP BJP में ये कैसी उलझन? CM योगी को दिखे 1.27 करोड़ गायब वोटर, केशव बोले- सब यहीं हैं!
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।