
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के भीतर मतदाता सूची को लेकर दो अलग-अलग सुर सुनाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में नहीं होने का दावा किया था, वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कह दिया कि किसी भी वोटर का नाम नहीं कटा है। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर दोनों नेताओं के बयानों में इतना अंतर क्यों है?
30 अक्टूबर को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दावा किया था कि उत्तर प्रदेश की विधानसभा मतदाता सूची में करीब 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम नहीं हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर अभियान चलाकर पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने का निर्देश दिया था।
यह भी पढ़ें: नोएडा वालों की बल्ले-बल्ले! 2,390 करोड़ से बदलेगी मेट्रो की तस्वीर, यहां बनेंगे 5 नए स्टेशन
योगी आदित्यनाथ के मुताबिक, करीब 66 लाख लोगों के नाम पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में हैं, लेकिन विधानसभा की सूची में नहीं। उन्होंने 55 लाख सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों और 18 से 19 वर्ष के करीब 4.5 लाख युवाओं के नाम भी सूची में नहीं होने का दावा किया था।
अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि किसी भी मतदाता का नाम नहीं कटा है। सभी मतदाता जहां थे, वहीं हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन पात्र लोगों के नाम किसी कारण छूट गए हैं, उन्हें जुड़वाने में बीजेपी मदद करेगी।
केशव मौर्य ने बीजेपी संगठन का बचाव करते हुए कहा कि SIR के दौरान संगठन से कोई चूक नहीं हुई। कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत की है। उन्होंने दोहराया कि संगठन सर्वोपरि था, है और हमेशा रहेगा।
योगी और केशव के बयानों में अंतर ने राजनीतिक चर्चा तेज कर दी है। हालांकि, इसे दोनों नेताओं के बीच टकराव का प्रमाण नहीं माना जा सकता। एक महत्वपूर्ण अंतर यह भी है कि मतदाता सूची में नाम नहीं होना और पहले से दर्ज नाम का काटा जाना अलग-अलग स्थितियां हैं। वास्तविक स्थिति निर्वाचन आयोग के आधिकारिक आंकड़ों से ही स्पष्ट होगी।
यह भी पढ़ें: UP Politics 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन, दलित-मुस्लिम समीकरण से किसे मिलेगी चुनौती?
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।