भाई दूज पर बहन थाली में जरूर रखें ये 7 चीजें, एक छोटी सी गलती से अधूरी रहेगी पूजा!

Published : Nov 11, 2026, 09:55 AM IST
Bhai Dooj

सार

Bhai Dooj Puja Samagri :भाई-बहनों के अटूट प्रेम का प्रतीक पर्व 'भाई दूज' आज 11 नवंबर को देशभर में मनाया जा रहा है। इस फेस्टिवल का असली महत्व तभी है, जब आप अपने भाई की पूजन के लिए विधि-विधान से थाली सजाएं और उसमें वही चीजें रखें जिसमें प्रेम, सम्मान और एक-दूसरे की खुशहाली की कामना में छिपा है।

भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के प्यार और विश्वास का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। दिवाली के दो दिन बाद मनाए जाने वाले इस त्योहार में पूजा की थाली का भी खास महत्व होता है। मान्यता है कि भाई दूज पर तिलक करते समय पूजा की थाली में कुछ जरूरी चीजें जरूर रखनी चाहिए। आइए जानते हैं ऐसी 7 चीजों के बारे में, जिनके बिना भाई दूज की पूजा की तैयारी अधूरी मानी जाती है।

1. रोली या कुमकुम

भाई दूज की पूजा में रोली या कुमकुम सबसे जरूरी चीजों में से एक है। इसी से बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तिलक भाई के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल की कामना का प्रतीक है।

2. अक्षत यानी साबुत चावल

पूजा की थाली में साबुत चावल यानी अक्षत जरूर रखें। तिलक लगाने के बाद भाई के माथे पर अक्षत लगाए जाते हैं। हिंदू धर्म में अक्षत को शुभता, पूर्णता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

3. दीपक

भाई दूज की पूजा में दीपक जलाने की भी परंपरा है। दीपक को सकारात्मकता और शुभता का प्रतीक माना जाता है। बहन पूजा के दौरान दीपक जलाकर भाई की खुशहाली की कामना करती है।

4. मिठाई

भाई दूज पर मिठाई का विशेष महत्व होता है। तिलक लगाने के बाद बहन अपने भाई को मिठाई खिलाती है। इससे रिश्ते में मिठास और प्रेम बनाए रखने का संदेश मिलता है।

5. फूल

पूजा की थाली में ताजे फूल रखना शुभ माना जाता है। फूलों से पूजा की थाली सजाई जाती है और भगवान के सामने अर्पित किए जाते हैं।

6. कलावा या मौली

लाल रंग का कलावा या मौली भी पूजा की थाली में रख सकते हैं। इसे पूजा के दौरान भाई की कलाई पर बांधने की परंपरा कई परिवारों में निभाई जाती है। यह शुभता और मंगलकामना का प्रतीक माना जाता है।

7. पानी से भरा कलश या लोटा

भाई दूज की पूजा में पानी से भरा लोटा भी रखा जाता है। पूजा में जल का विशेष महत्व है। कई जगह बहनें जल और सुपारी के साथ पारंपरिक तरीके से भाई की पूजा करती हैं।

इस एक बात का जरूर रखें ध्यान

भाई दूज पर पूजा की थाली तैयार करते समय सबसे जरूरी बात यह है कि तिलक के लिए रोली और साबुत चावल रखना न भूलें। पूजा से पहले थाली को साफ कर लें और सभी जरूरी सामग्री एक जगह रख लें, ताकि पूजा के बीच किसी चीज की कमी न हो। हालांकि, अलग-अलग क्षेत्रों और परिवारों में पूजा की परंपराएं अलग हो सकती हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Adani Group: अडाणी के बाद किसके हाथ में होगा कौन सा कारोबार? जानिए 4 चेहरों की पूरी कहानी
Assam Train Accident: कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल