रूला देने वाली इस भोजपुरी फिल्म की कहानी, सीधे दिलों पर देती है दस्तक

Published : Feb 07, 2026, 07:43 PM IST

 फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार द्वारा वर्ल्डवाइड चैनल के बैनर तले भोजपुरी फिल्म 'बाबूजी' का ट्रेलर रिलीज किया है। पराग पाटिल निर्देशित इस फ़िल्म में मंझे हुए कलाकार अवधेश मिश्रा ने बाबूजी के किरदार को अपने इमोशनल अभिनय से जीवंत कर दिया है।

PREV
14

फ़िल्म के ट्रेलर में भोजपुरी सिनेमा के मंझे हुए कलाकार अवधेश मिश्रा ने बाबूजी के किरदार को अपने इमोशनल अभिनय से जीवंत कर दिया है। उनकी सादगी और उनके अभिनय की गहराई दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। वहीं उनकी पत्नी की भूमिका में अभिनेत्री अनीता रावत ने लोगों का दिल जीत लिया है। अहम भूमिका में स्टार अभिनेत्री ऋचा दीक्षित ने न्याय की लड़ाई लड़ते हैं वृद्ध और घर से निष्कासित माँ-बाप के हक के लिए जूझती नजर आ रही हैं, जो लोगों का दिल जीत रही हैं। वही नालायक और लालची बेटों के किरदार में देव सिंह और अम्बरीश सिंह ने शानदार अभिनय किया है।

24

भोजपुरी फिल्मों के नामचीन सितारों से सजी फिल्म 'बाबूजी' का ट्रेलर दर्शकों का दिल छू रहा है। यह फिल्म एक इमोशनल फैमिली ड्रामा नजर आ रही है, जो सीधे दर्शकों के दिल पर दस्तक दे रही है। फिल्म का ट्रेलर देखकर बरबस आँखें नम हो जाती हैं। इस फिल्म के कलाकारों ने अपनी डायलॉग डिलीवरी और भावों से शमां बांध दिया है। फिल्म का गीत-संगीत भोजपुरी मिट्टी से जुड़ा हुआ है, जिसमें भोजपुरी की मिठास है और करुण भाव भी है। इस फिल्म का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

34

जानिए फिल्म में किसका क्या है रोल

भोजपुरी फिल्म 'बाबूजी' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, जिन्होंने लीक से हटकर भोजपुरी फिल्म का निर्माण किया है। इस फिल्म की सह-निर्मात्री निवेदिता कुमार हैं। फ़िल्म के कुशल निर्देशन की कमान निर्देशक पराग पाटिल ने संभाला है। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में ऋचा दीक्षित, अंबरीश सिंह, अवधेश मिश्रा अनीता रावत, देव सिंह, दीपिका सिंह, अमरीश सिंह, राकेश त्रिपाठी, बंधु खन्ना आदि कलाकार हैं। संगीतकार साजन मिश्रा ने बहुत ही मधुर और कर्णप्रिय संगीत बनाया है। सिंगर सुगम सिंह, काजल राज हैं। गीतकार दुर्गेश भट्ट, धरम हिंदुस्तानी हैं। फ़िल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी ने दिल छू लेने वाली फिल्म की कथा, पटकथा व संवाद लिखा है। डीओपी आर आर प्रिंस में उम्दा फिल्मांकन किया है। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, एक्शन मास्टर हीरा लाल यादव हैं।

44

'बाबूजी' फिल्म की क्या है कहानी

 इस फ़िल्म को लेकर प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार ने कहा कि 'हमारे जीवन में हमारे माता-पिता का बहुत बड़ा महत्व होता है। 'बाबूजी' वो शख्सियत हैं, जो परिवार की खुशी के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, अपनी ख्वाहिशों को पीछे छोड़कर अपनों के सपनों को पूरा करते हैं। हमने अपनी फिल्म 'बाबू जी' के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ संदेश भी देने का प्रयास किया है। आशा है कि हम इस फिल्म के माध्यम से दशकों की उम्मीद पर खरा उतरेंगे।'

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories