ट्विशा शर्मा केस से सबक: अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए आज ही जान लें ये 5 गंभीर संकेत

Published : May 19, 2026, 06:50 PM IST
twisha sharma death case samarth singh dowry harassment bhopal suicide messages investigation 2026

सार

भोपाल में अगर ट्विश शर्मा ने दहेज से प्रताड़ित होकर सुसाइज किया तो यह आज 21वीं सदी में समाज पर सबसे बड़ा धब्बा है। यह कहना बिलकुल हम चाहे कितना भी विकास कर लें, समाज के रूप में हम हमेशा पिछड़े ही रहेंगे। तो आइए जानते हैं कहीं आपकी बेटी तो ट्विशा की तरह प्रताडित तो नहीं हो रही। 

Dowry Harassment Signs : भोपाल के ट्विशा शर्मा सुसाइड केस ने पूरे देश को झकझोर दिया है। सबसे बड़ा सवाल यह इसलिए और अहम है कि मृतका का ससुराल न्यायपालिका और सेना से जुड़ा होने के बाद भी दहेज की जंजीरों से जकड़ा हुआ है। क्योंकि ट्विशा के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक प्रताड़ित किया जा रहा था। यह आत्महत्या नहीं, बल्कि एक हत्या है। वह बेटी की मौत का खुद को भी जिम्मेदार मानते हैं। उनका कहना कि हम उसके दर्द को समज नहीं पाए, अगर उसकी बातों को मान लेते शायद वो आज जिंदा होती। तो आइए जानते हैं कहीं आपकी बेटी भी तो ट्विशा की तरह दहेज के लिए प्रताड़ित नहीं हो रही। इन संकेतों को बिलकु इग्नोर नहीं करें।

पहला संकेत

  • अगर आपकी बेटी ससुराल में मानसिक, शारीरिक या भावनात्मक प्रताड़ना का शिकार हो रही है, तो उसके स्वभाव और दिनचर्या में अचानक बदलाव आने लगेंगे।

दूसरा सकेंत

  • ससुराल वाले आपकी बेटी को किसी तरह से शारीरिक शोषण कर रहे हैं तो उसके शरीर पर बिना किसी कारण के खरोंच, नीले निशान या चोट के घाव दिखेंगे।

तीसरा संकेत

  • अक्सर देखा जाता है कि जब कोई महिला प्रताड़ित होती है तो वह अपने दोस्तों, परिवार और सामाजिक गतिविधियों से दूरी बनाने लगती है।

चौथा संकेत

  • शादी से पहले आपकी बेटी जो ज्यादा बोलती थी, फिर अचानक से उसके स्वभाव में बदलाव आ जाए। या फिर कम बातें करें, तो समझ लेना की वो किसी परेशानी से गुजर रही है।

पांचवा संकेत

  • अगर आपकी बेटी कभी आपसे अपने ससुराल या पति के बारे में दहेज मांगने की बात करे तो उसको इग्नोर नहीं करना। उसके ससुराल वालों को समझाएं या पुलिस से इसकी शिकायत करें। कम से कम आपकी बेटी जिंदा तो रहेगी।

ट्विशा के पिता ने जो किया वो गलती नहीं करना

ट्विशा के पिता भी रोते हुए बोले-वो तलाक की बात कर रही थी, कह रही थी, ‘पापा, अगर बात नहीं बनी तो मैं उसे छोड़ दूंगी। मैं पीछे नहीं हटूंगी,। लेकिन हम समाजिक परंपरा में बंधने की वजह से बेटी को यहां से लेकर नहीं जा पाए। हम सोचते थे कि रिश्तेदार और समाज के लोगों को क्या जबाव देंगे। वहीं पिता ने इसके लिए मध्यमवर्गीय मानसिकता और सामाजिक दबाव को दोषी ठहराया, जिसके चलते हर कीमत पर शादी को बचाने की कोशिश की गई।

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं लेडी सांसद इकरा हसन? थाने में बैठीं, बोलीं-'मार दो गोली..चढ़ा दो फांसी'
VIDEO: गाजियाबाद रेप आरोपी का ‘विजय जुलूस’! जेल से बाहर आते ही फूल-मालाओं से हुआ स्वागत