
LPG Cylinder Real Cost : घरेलू LPG सिलेंडर के दाम 29 रुपये बढ़ा दिए गए हैं, और नई दरें रविवार से लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है। इससे पहले 7 मार्च को भी सिलेंडर पर 60 रुपये बढ़ाए गए थे। लेकिन सरकार और तेल कंपनियां को कहना है कि अभी भी हर सिलेंडर पर लगभग 700 रुपये का घाटा उठा रही हैं।
सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, आप जो 14.2 किलो का घरेलू LPG सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं, उसे आप तक पहुंचाने की असली लागत अब 1600 रुपये से भी ज़्यादा हो गई है. लेकिन आपको ये महंगा नहीं लग रहा होगा, क्योंकि सरकार और सरकारी तेल कंपनियां हर सिलेंडर पर करीब 700 रुपये का घाटा खुद उठा रही हैं. कीमतों में यह उछाल सऊदी अरामको की कॉन्ट्रैक्ट कीमत (CP) में बढ़ोतरी की वजह से आया है. होरमुज़ जलडमरूमध्य में आई रुकावट के कारण फरवरी से अब तक LPG की कीमतों में लगभग 46% की बढ़ोतरी हो चुकी है।
इस भारी उछाल के बावजूद, भारतीय परिवारों को दुनिया में सबसे सस्ती रसोई गैस मिल रही है. दिल्ली में एक आम उपभोक्ता सिलेंडर के लिए 942 रुपये देता है। जो बाज़ार की असली कीमत से लगभग 700 रुपये कम है. वहीं, PMUY उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को हर साल पहले चार रिफिल पर 300 रुपये की सीधी सब्सिडी मिलती है, जिससे उन्हें सिलेंडर सिर्फ 642 रुपये का पड़ता है. यह एक उज्ज्वला परिवार की औसत सालाना खपत के बराबर है. इस तरह, आम उपभोक्ता अंतरराष्ट्रीय कीमत से 45% कम और उज्ज्वला लाभार्थी लगभग 60% कम कीमत चुका रहे हैं।
इसका नतीजा यह है कि भारत में सिलेंडर की कीमतें पड़ोसी देशों और विकसित अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में बहुत कम हैं। पाकिस्तान में एक सिलेंडर 1,046 रुपये, नेपाल में 1,207 रुपये, बांग्लादेश में 1,225 रुपये, श्रीलंका में 1,241 रुपये, अमेरिका में 1,755 रुपये, ऑस्ट्रेलिया में 1,765 रुपये और कनाडा में 2,411 रुपये का है. मंत्रालय ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस सब्सिडी वाले संसाधन को बचाने के लिए ऊर्जा बचाने वाले खाना पकाने के तरीके अपनाएं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।