अब बिहार आपके हवाले साथियो, नीतीश-सम्राट की देखिए कभी खुशी कभी गम वाली तस्वीरें

Published : Apr 14, 2026, 07:51 PM IST

बिहार में आज से नीतीश कुमार युग खत्म हो गया है। क्योंकि उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दिया और नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का वेलकम किया। इस दौरान दोनों नेता कभी मुस्कुराते नजर आए तो कभी इमोशनल भी दिखाई दिए।

PREV
15

बिहार की यह यादगार तस्वीर

अब बिहार के अगले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे। जिस बिहार के 10 बार सीएम की शपथ लेकर देश में सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाने वाले नीतीश कुमार ने आज इस्तीफा दे दिया। इससे पहले मंगलवार सुबह कैबिनेट की आखिरी बैठक की। इस दौरान कई मंत्री भावुक नजर आए। इतना ही नहीं कई की आंखों में विदाई के वक्त आंसू निकल गए।

25

नीतीश के साथ सम्राट भी भावुक

इस्तीफा देते वक्त नीतीश कुमार भी इमोशनल हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा-अब नई सरकार बिहार में काम करेगी, मेरा मार्गदर्शन बना रहेगा। अब बिहार आपके हवाले रहेगा।

35

सम्राट ने नीतीश के पैर छूकर आशीर्वाद लिया

वहीं सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के पैर छूकर अपने अगले सफर के लिए आशीर्वाद लिया। तो नीतीश ने कहा-मैं भले ही दिल्ली जा रहा हूं, लेकिन मेरी नजरें आप लोगों पर रहेगी।

45

नीतीश कुमार दुखी दिखाई दिए

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं जहां सम्राट चौधरी नए सीएम बनने को लेकर खुश हैं तो वहीं कहीं ना कहीं नीतीश कुमार दुखी दिखाई दगे रहे हैं। क्योंकि इस इस्तीफे के साथ ही बिहार से नीतीश युग समाप्त हो गया।

55

जब मुस्कुराने लगे नीतीश और सम्राट चौधरी

वहीं इस तस्वीर में इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। उनके बगल में सम्राट भी मुस्कुरा रहे हैं तो शिवराज सिंह चौहान के चेहरे पर भी हंसी दिखाई दे रही है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories