कौन हैं बांकीपुर सीट से BJP कैंडिडेट अभिषेक कुमार, जिनका मुकाबला प्रशांत किशोर से

Published : Jul 07, 2026, 06:57 PM IST
bihar news bankipur bypoll

सार

Bankipur By Election : बिहार के बांकीपुर सीट पर होने जा रहा उपचुनाव के लिए चुनावी रण तैयार हो गया है। बीजेपी ने BJP ने नितिन नवीन की जगह अभिषेक कुमार को उम्मीदवार बनाया है। इसी सीट से उनका मुकाबला जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर से होगा।

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफा देने के बाद से चर्चा में बनी हुई है। क्योंकि सबसे बड़ा सवाल यह था कि आखिर भाजपा की गढ़ माने वाले इस सीट से कौन चुनाव लड़ेगा। लेकिन आज बीजेपी ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार नाम फाइनल कर दिया है। अभिषेक कुमार अब यहां से कैंडिडेट बनाया है। सबसे दिलचस्प यह है कि उनके समने जनसुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर चुनावी मैदान में हैं।

बांकीपुर में BJP का भरोसा अभिषेक कुमार पर

अभिषेक कुमार बीजेपी भारतीय जनता पार्टी के एक सामान्य से कार्यकर्ता हैं। जो बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नवीन के खास माने जाते हैं। कहा जाता है कि वो नितिन नवीन की परछाई हैं। उनके हर चुनाव में बांकीपुर से लेकर बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय तक साथ नजर आते हैं। अभिषेक कुमार कायस्थ जाति से आते हैं और अभी प्रदेश युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष हैं।

प्रशांत किशोर बनाम अभिषेक कुमार

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में जनसुराज पार्टी ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार थे। लेकिन सभी कैंडिडेट की जमानत जब्त हो गई। प्रशांत किशोर ने चुनाव नहीं लड़ा था। लेकिन अब पहली बार वह उपचुनाव में इलेक्शन लड़ रहे हैं। तो उनका सीधा मुकाबला बीजेपी के अभिषेक कुमार से है। लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से वह नितिन नवीन के खिलाफ लड़ रहे हैं। बांकीपुर सीट बीजेपी की गढ़ मानी जाती है। कहा जाता है कि यहां से भाजपा किसी को भी टिकट दे दे वह चुनाव जीत जाता है। लेकिन अब ऐसा नहीं है, प्रशांत किशोर के मैदान में उतरने के बाद मामला बेहद दिलचस्प हो गया है।

बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को वोटिंग

बता दें कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचनाव की वोटिंग 30 जुलाई को होगी। वहीं 3 अगस्त को इसका परिणाम आएगा। बिहार की इस सीट के साथ चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने का भी ऐलान किया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

पाला बदलते ही बदली Saayoni Ghosh की भाषा, बारुईपुर कांड के बीच ये क्या हो गया हाल?
जयपुर में मंगल हुआ अमंगल: खत्म हो गया पूरा परिवार, 3 बच्चों और पिता की मौत