Bihar Shocker : स्टेज पर दुल्हन को मारी गोली, ऐसा खतरनाक सीन किसी फिल्मों में भी नहीं!

Published : Feb 25, 2026, 03:32 PM IST

Bihar Shocking Video : बिहार के बक्सर जिले में हो रही शादी में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक सिरफिरा आशिक नकाब बाधकर आया और दुल्हन को वरमाला के वक्त गोली मार दी। बुलेट सीधे दुल्हन के पेट में जा लगी, जिससे खून की धारा बहने लगी।

PREV
15

वो आया और दुल्हन को मार दी गोली

बिहार के बक्सर से क्राइम का ऐसा शाकिंग मामला सामने आया है, जो आपने कभी किसी हिंदी फिल्म में भी नहीं देखा होगा। जहां वरमाला के दौरान स्टेज पर दुल्हन को गोली मार दी गई। शादी में खुशियों का शोर गूंज रहा था, सभी मेहमान डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। दूल्हा-दुल्हन को तिलक लगाकर आरती उतारी जा रही थी तभी एक गोली छूटी और सीधे दुल्हन के पेट में आकर जा लगी। इसके बाद तो हड़कंप मच गया।

25

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से आई थी बारात

दरअसल, बक्सर जिले के बक्सर के चौसा में मंगलवार रात नंद मल्लाह के घर खुशी का माहौल था। क्योंकि उनकी बेटी की शादी थी। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुलेमनपुर गांव से बारात आई थी। स्टेज पर जयमाला की रस्म चल रही थीं। इसी दौरान एक सिरफिरा आशिक नकाब बांधकर लड़कियों के बीच घुसा और उसने दुल्हन आरती को गोली मार दी।

35

दुल्हन बोली-"हमको दीनबंधु ने गोली मारी

गोली लगते ही दुल्हन कहा, "हमको दीनबंधु ने गोली मारी है। इसके बाद कुछ लोग उसे पकड़ने के लिए गए, लेकिन वह फरार हो चुका था। गोली लगने के तुरंत बाद दुल्हन को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पेट में गोली लगने से खून ज्यादा बह गया है, इससे हालत और सीरियस है।

45

दुल्हन के पिता ने बताई पूरी कहानी

घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की गई। परिवार का कहना है कि आरोपी दीनबंधु उनकी बेटी से एकतरफा प्यार करता था। वह आए दिन उसे रास्ते में टोकता था। मेरी बेटी उसे पसंद नहीं करती थी, इसलिए दोनों की शादी करवाने की बात कभी सामने ही नहीं आई। लेकिन यह नहीं पता था कि वो ऐसा कर जाएगा।

55

सिरफिरे आशिक के पिता को पुलिस ने पकड़ा

बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी आशिक के पिता को गिरफ्तार किया है। जिसने पुलिस को बताया कि मुझे नहीं पता है कि उनका बेटा आरती से प्यार करता था। कभी दोनों के बीच कुछ चल रहा है हमें कोई जानकारी नहीं थी। शादी में आए मेहमानों ने बताया कि आरोपी और दुल्हन का घर आसपास हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories