क्या है 'स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम? बिहार में सम्राट सरकार छात्रों को दे रही 4 लाख रुपए

Published : Aug 24, 2026, 02:40 PM IST
Bihar Deputy CM Samrat Choudhary

सार

बिहार के लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 4 लाख रुपये तक का लोन देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं की पढ़ाई के लिए पैसे की कमी को बाधा नहीं बनने देगी।

पटना (बिहार): बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को एक बार फिर साफ किया है कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम के तहत हायर एजुकेशन के लिए 4 लाख रुपये तक का लोन मिलता रहेगा। उन्होंने राज्य भर के छात्रों और उनके माता-पिता को यह भरोसा दिलाया है। यह बयान उन खबरों के बाद आया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम के तहत मिलने वाले एजुकेशन लोन की रकम घटाई जा रही है। बिहार सरकार ने इन रिपोर्ट्स को गलत बताया है।

क्या है "स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम?

बता दें कि बिहार की 'स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना' राज्य सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली एक वित्तीय सहायता योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य गरीब और योग्य विद्यार्थियों को उच्च या व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए कम ब्याज दरों पर आसानी से शिक्षा ऋण (Education Loan) उपलब्ध कराना है, ताकि पैसों की कमी किसी की पढ़ाई में रुकावट न बने। यह स्कीम बिहार से पहले पश्चिम बंगाल, झारखंड में भी लागू है।

बिहार के कॉमर्शियल बैंक देंगे छात्रों को पैसा

एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, राज्य सरकार ने हायर एजुकेशन के लिए छात्रों को मिलने वाली आर्थिक मदद का दायरा और बढ़ाया है। हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के सचिव के अनुसार, अब 2 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम (Bihar State Education Finance Corporation) के जरिए दिया जाएगा। वहीं, 2 लाख से 4 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद कॉमर्शियल बैंकों के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी। पहले 4 लाख रुपये तक की पूरी रकम सिर्फ बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के माध्यम से ही दी जाती थी।

छात्र ऐसे ले सकते हैं 10 लाख तक की लोन

  • प्रेस रिलीज के मुताबिक, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम को प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना (PM-USHA), पीएम विद्यालक्ष्मी पोर्टल और बैंकों के साथ जोड़ने का मकसद ज्यादा से ज्यादा छात्रों को हायर एजुकेशन के लिए संस्थागत वित्तीय सहायता देना है।
  • इसके अलावा, छात्र पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के जरिए 10 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन भी ले सकेंगे। इस तरह, अब छात्रों के पास हायर एजुकेशन के लिए पहले के मुकाबले आर्थिक मदद के ज्यादा विकल्प मौजूद हैं।

बिहार सरकार ने छात्रों के लिए खोला खजाना

वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम के लिए 886 करोड़ रुपये के खर्च को मंजूरी दी गई थी। मौजूदा वित्तीय वर्ष (2026-27) के लिए 950 करोड़ रुपये का खर्च मंजूर किया गया है। इस तरह, इस स्कीम के लिए मौजूदा वित्तीय वर्ष में स्वीकृत खर्च पिछले साल के मुकाबले 64 करोड़ रुपये ज्यादा है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

BJP Protest: 187 करोड़ के घोटाले पर बवाल, विधान सौध घेरने पहुंचे BJP नेता हिरासत में
Delhi Rain: किसी की फ्लाइट छूटी, कोई कोर्ट पहुंचने में लेट..दिल्ली-NCR में लंबा जाम, 15 फ्लाइट डायवर्ट