Bihar Train Fire VIDEO: सासाराम स्टेशन पर पटना फास्ट पैसेंजर में लगी भीषण आग, देखें खौफनाक वीडियो

Published : May 18, 2026, 09:13 AM ISTUpdated : May 18, 2026, 09:30 AM IST
Bihar Train Fire

सार

Sasaram Train Fire: बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि पूरा डिब्बा जलकर खाक हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। 

Patna Fast Passenger Train Fire: बिहार में सोमवार सुबह रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे डिब्बे को अपनी चपेट में ले लिया और कोच पूरी तरह जलकर खाक हो गया। सबसे राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी यात्री की जान नहीं गई। रेलवे सुरक्षा बल (RPF), फायर ब्रिगेड और स्टेशन पर मौजूद लोगों की तेजी की वजह से बड़ा हादसा टल गया। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब एक दिन पहले ही मध्यप्रदेश में चलती राजधानी एक्सप्रेस के दो डिब्बों में आग लगने की घटना सामने आई थी। लगातार दो दिनों में ट्रेन में आग लगने की घटनाओं ने यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है।

सासाराम स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर लगी आग

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह सासाराम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर खड़ी पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन के एक कोच से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई और पूरा डिब्बा आग की लपटों में घिर गया। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोग प्लेटफॉर्म छोड़कर भागने लगे। सूचना मिलते ही RPF और रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया।

 

 

फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां स्टेशन पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक समय रहते कार्रवाई होने की वजह से आग दूसरे कोच तक नहीं पहुंच सकी। फिलहाल आग लगने की असली वजह की जांच की जा रही है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को कारण माना जा रहा है।

एक दिन पहले राजधानी एक्सप्रेस में भी लगी थी आग

रविवार को मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में भी आग लग गई थी। बताया गया कि ट्रेन के B-1 कोच में अचानक आग भड़क उठी थी। यह घटना सुबह करीब 5:15 बजे कोटा रेल मंडल के विक्रमगढ़ आलोट और लूनीरिछा स्टेशन के बीच हुई। उस समय ट्रेन में 68 यात्री मौजूद थे। आग की वजह से दो कोच प्रभावित हुए थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि वहां भी कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई।

लगातार दूसरी घटना से बढ़ी चिंता

लगातार दो दिनों में ट्रेन में आग लगने की घटनाओं ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग ट्रेन सुरक्षा और कोच में इलेक्ट्रिकल सिस्टम की जांच को लेकर सवाल उठा रहे हैं। कई यात्रियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में ट्रेन के इलेक्ट्रिकल सिस्टम की नियमित जांच बेहद जरूरी है, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

PM Modi in Sweden: यूरोप के टॉप CEOs से पीएम मोदी ने ले लिया ये बड़ा कमिटमेंट, चीन को लगेगी मिर्ची!
IMD Heatwave Forecast:आगरा 46°, प्रयागराज 47°... उत्तर भारत में मई का सबसे गर्म दिन? जानिए अपने शहर का हाल