
खेलों में फुर्ती और अच्छे प्रदर्शन के लिए खास तरह के कपड़े पहने जाते हैं। ये कपड़े दौड़ने-भागने और मुश्किल स्टंट करने में मदद करते हैं। लेकिन क्या हो अगर कोई साड़ी पहनकर मुश्किल रेज़ में हिस्सा ले? सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन बिहार की निशा मिश्रा ने यह कारनामा कर दिखाया है। निशा मिश्रा इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वजह है उनका साड़ी पहनकर एशिया की सबसे मुश्किल बाधा दौड़ (Obstacle Race) में हिस्सा लेना। इस रेस में दौड़ना, रस्सी पर चढ़ना, रुकावटों को पार करना और बर्फीले पानी के पूल में कूदना जैसे कई मुश्किल टास्क शामिल थे। निशा के इन वीडियोज़ ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है।
निशा मिश्रा ने साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों तो पहनावा कोई मायने नहीं रखता। जो स्टंट स्पोर्ट्स के कपड़ों में भी मुश्किल लगते हैं, उन्हें निशा ने साड़ी में बड़ी आसानी से पूरा किया। वायरल वीडियो में वह दौड़ती, ऊंची कूद लगाती, रस्सी पर चढ़ती और लटकते हुए जाल को पार करती नजर आ रही हैं।
निशा ने 'फ्री प्रेस जर्नल' को बताया कि वह भारतीय महिलाओं का प्रतिनिधित्व करना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि वह देश की ग्रामीण महिलाओं को एक संदेश देना चाहती थीं, जो रोजमर्रा की जिंदगी में साड़ी या दूसरे पारंपरिक कपड़े पहनती हैं। निशा का यह कदम उन लोगों के लिए भी एक जवाब है जो महिलाओं के कपड़ों पर सवाल उठाते हैं। सोशल मीडिया पर लोग निशा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "आपने पुरानी सोच को तोड़ा है।" वहीं दूसरे ने लिखा, "कपड़े कभी भी किसी की काबिलियत को नहीं रोक सकते।"
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।