यूपी के बिजनौर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गंगा किनारे एक कपल का शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पत्नी की गला घोंटकर हत्या की गई, जबकि पति का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को सबसे पहले महिला का शव मिला। इसके कुछ ही दूरी पर उसके पति की लाश भी मिल गई। उन्होंने बताया, "गांव वालों ने महिला की पहचान सुषमा के रूप में की है। उसका शव खेत से करीब 500-700 मीटर दूर गंगा किनारे लकड़ियों में फंसा हुआ मिला। वहीं, इस जगह से लगभग 500-700 मीटर की दूरी पर नदी किनारे एक पेड़ से पति का शव लटकता हुआ पाया गया।
25
मौत की असली वजह जानने के लिए पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी ने कहा, "पुलिस ने बिना देरी किए दोनों डेड बॉडी को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की व्यवस्था की।"
35
एसपी विश्नोई ने बताया, "पोस्टमार्टम पैनल ने अपनी रिपोर्ट में साफ किया है कि पति की मौत फांसी पर लटकने (एंटी-मॉर्टम हैंगिंग) की वजह से हुई है, जबकि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है।
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि आखिर किन हालात में इस कपल की जान गई।
55
इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं पुलिस ने परिवार को सूचित करके पूछताछ शुरू कर दी है। यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि उनके बच्चे थे या नहीं।
नोट-कुछ फोटो को वीडियो से क्रॉप किया गया है, इसलिए क्वालिटी ब्लर है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।