
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक 'महिला' की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। जिसे जो इतनी वायरल हुई कि एक ही दिन में 30 हज़ार ज्यादा लड़कों के शादी के लिए रिश्ते आ गए। लेकिन जब इसका सच पता चला तो लोगों के होश ही उड़ गए। क्योंकि यह एक प्रैंक था। वास्तव में यह कोई लड़की नहीं, बल्कि एक लड़का था।
दरअसल, यह तस्वीर राजस्थान के बीकानेर के एक लड़के की है। जिसका नाम रविंद्र है। उसने सिर्फ मजाक के तौर पर महिला का रूप धारण किया था। उसने राजस्थानी पारंपरिक कपड़े और पूरा श्रृंगार इस तरह किया कि देखने वाले लोग सच में उसे महिला समझ बैठे। इसके बाद रविंद्र ने इस तस्वीर को “मिसेज रितु” नाम से इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो पोस्ट कर दी।
सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि उस फोटो को लोग असली समझ बैठे और शादी करने के लिए प्रस्ताव भेजने लगे। सिर्फ एक ही दिन में लगभग 30 हजार लड़कों ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया। जब बाद में लोगों को पता चला कि यह फोटो किसी महिला की नहीं बल्कि एक लड़के की है, तो पहले तो उनको यकीन नहीं हुआ। लेकिन सच सामने आया तो उनकी हंसी रुकने का नाम नहीं लिया।
बता दें कि बीकानेर में होली के बाद ‘रम्मत त्योहार’ मनाया जाता है। जिसमें पुरुष, महिला का रूप धरकर आते हैं। क्योंकि बीकानेर की एक पुरानी लोकनाट्य शैली और परंपरा है। जिसमें हर होली के आसपास ऐसा कार्यक्रम होता है। महिला का रूप रखने वाले रविंद्र 11वीं क्लास में पढ़ाई करते हैं। उनका कहना है कि महिला का रूप रखना और उन्हीं की तरह सजना-संवरना और श्रृंगार करना यह बहुत ही बड़ा चैलेंज है। रविंद्र ने कहा-उनके परदादा और दादा ‘महिला’ बनते थे। लेकिन अब ये परंपरा कही न कही खत्म हो रही थी। इसलिए मैंने किसी तरह हिम्मत की और महिला बनने का फैसला किया। मुझे राजस्थानी महिला बनाने में मेरी भाभी ने काफी मेहनत की है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।