Gandhinagar Election: गांधीनगर में BJP की बंपर जीत, कांग्रेस ने सुधारी स्थिति, AAP का सूपड़ा साफ

Published : Oct 13, 2026, 05:21 PM IST
Gandhinagar Election: गांधीनगर में BJP की बंपर जीत, कांग्रेस ने सुधारी स्थिति, AAP का सूपड़ा साफ

सार

गांधीनगर नगर निगम चुनाव में 44 में से 38 सीटें जीतकर बीजेपी ने सत्ता बरकरार रखी है। कांग्रेस ने 5 और निर्दलीय ने 1 सीट जीती, जबकि आप सभी सीटों पर हार गई। यह क्षेत्र सीएम और अमित शाह का होने के कारण बेहद अहम था।

अहमदाबाद: गुजरात के गांधीनगर नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने एक बार फिर भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। कुल 44 सीटों में से 38 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है। वहीं, विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने 5 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि एक सीट पर निर्दलीय महिला उम्मीदवार ने बाजी मारी। आम आदमी पार्टी (AAP) ने 32 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। पिछले चुनाव में AAP यहां एक सीट जीतने में कामयाब रही थी।

गुजरात राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर चुनाव नतीजे जारी किए। बीजेपी ने सत्ता तो बरकरार रखी, लेकिन उसे पिछली बार के मुकाबले तीन सीटों का नुकसान हुआ है। वहीं, पिछली बार सिर्फ एक सीट पर सिमटने वाली कांग्रेस ने इस बार 5 सीटें जीतकर अपनी स्थिति सुधारी है। गांधीनगर इलाका इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि इसमें गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जैसे दिग्गज नेताओं के निर्वाचन क्षेत्र आते हैं। इसी वजह से सभी राजनीतिक पार्टियां इस चुनाव को काफी अहमियत दे रही थीं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Parvinder Jotha Murder: नशा माफिया पर भड़कीं मां, बेटे की हत्या पर फूटा गुस्सा
पूरी सैलरी और 1 करोड़ की मांग? आखिर क्या है पुणे IT इंजीनियर की मौत का मामला...