
BRICS Summit 2026: होटल कंपनियां सिर्फ कमरे तैयार नहीं कर रहीं, बल्कि मेहमानों की पसंद और जरूरत के हिसाब से पूरी hospitality strategy बदल रही हैं। रोज़ेट होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के CEO कुश कपूर के मुताबिक, BRICS को लेकर diplomatic, government और corporate यात्रियों की पूछताछ बढ़ी है। कंपनी को उम्मीद है कि summit के दौरान उसके दिल्ली के होटलों में सामान्य से 30-50% ज्यादा demand रह सकती है। कुछ अन्य रिपोर्टों में भी दिल्ली के प्रमुख luxury hotels में occupancy 90-100% तक पहुंचने और कमरों की उपलब्धता तेजी से घटने की बात सामने आई है।
'द लीला पैलेस नई दिल्ली' की जनरल मैनेजर प्रीति मखीजा ने बताया कि विदेशी प्रतिनिधिमंडलों की मेजबानी करना उनके लिए गर्व का विषय है। लीला पैलेस की टीमें विभिन्न देशों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ समन्वय बनाकर काम कर रही हैं। शाही भारतीय व्यंजनों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय स्वाद वाले मेनू बहुत बारीकी से तैयार किए जा रहे हैं, जिससे भारत की समृद्ध विरासत और आधुनिक मेहमाननवाज़ी का बेहतरीन अनुभव दिया जा सके।
ITC मौर्य के जनरल मैनेजर और नॉर्थ लक्ज़री होटल्स के एरिया मैनेजर अमान किदवई का कहना है कि उनकी तैयारियाँ भारतीय परंपरा 'नमस्ते' के भाव और उच्च स्तरीय सेवा पर केंद्रित हैं। ITC मौर्य में भारत के अलग-अलग हिस्सों से लाई गई बेहतरीन सामग्रियों से खास व्यंजन तैयार किए जा रहे हैं। इसका मकसद विदेशी नेताओं को भारत के प्रामाणिक क्षेत्रीय जायके और आधुनिक पाक-कला का एक अनोखा संगम पेश करना है।
VIDEO | Delhi: Taj Mahal Executive Chef Kaushik Mishra on BRICS preparations and special cuisines says, "Welcome, everybody. The Taj Mahal New Delhi is known for its hospitality. For 48 years, we have hosted many heads of state at this hotel. We always try to create a culinary… pic.twitter.com/tkbrNVDIXq
— Press Trust of India (@PTI_News) September 10, 2026
BRICS Summit ने दिल्ली के hospitality sector को बड़ा business opportunity दिया है। बढ़ती bookings के साथ luxury hotels में room rates भी ऊपर गए हैं। कुछ प्रमुख होटलों में summit के दौरान कमरे ₹2 लाख से ज्यादा प्रति रात तक पहुंच गए हैं।यानी Bharat Mandapam में जहां BRICS की बड़ी diplomatic बैठकों पर दुनिया की नजर होगी, वहीं दिल्ली के होटल इस summit के जरिए भारतीय hospitality, food और service standards को दुनिया के सामने पेश करने की तैयारी में हैं।
रोज़ेट होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के सीईओ कुश कपूर के मुताबिक, ब्रिक्स समिट के चलते उनके होटलों में पूछताछ और बुकिंग की रफ़्तार में ज़बरदस्त तेज़ी आई है। सामान्य दिनों के मुकाबले इस दौरान कमरे की मांग 30 से 50 प्रतिशत तक अधिक रहने का अनुमान है। मेहमानों के आने से पहले ही उनकी पसंद के हिसाब से कमरे तैयार किए जा रहे हैं। हर प्रतिनिधिमंडल के लिए पर्सनल बटलर सेवा और उनकी घरेलू स्वाद के अनुसार विशेष मैन्यू तैयार किया गया है ताकि लंबे सत्रों के बाद वे सहज महसूस कर सकें।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।