कॉकरोच, मक्खियां और एक्सपायर्ड खाना: BRICS समिट के लिए बुक दिल्ली के 5-स्टार होटलों में 59 कमियां

Published : Aug 26, 2026, 02:56 PM IST
brics summit 2026 delhi hotels fssai cockroaches expired food jw marriott andaz

सार

BRICS Summit 2026 से पहले दिल्ली के 5-स्टार होटलों में FSSAI की जांच ने चौंकाया!विदेशी मेहमानों के कमरों से पहले FSSAI को किचन में मिले कॉकरोच और एक्सपायर्ड खाना। जानिए एयरोसिटी के लग्जरी होटलों की काली हकीकत का सच।

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में 12-13 सितंबर को आयोजित होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से ठीक पहले दिल्ली के एयरोसिटी स्थित दो बड़े 5-स्टार होटलों-'अंदाज़ दिल्ली' और 'JW मैरियट'-की सुरक्षा और हाइजीन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विदेशी प्रतिनिधियों के ठहरने के लिए बुक किए गए इन लग्जरी होटलों में खाद्य सुरक्षा नियामक FSSAI (फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के निरीक्षण के दौरान भारी अनियमितताएं पाई गईं।

पॉश किचन में कॉकरोच, मक्खियां और सड़ा हुआ खाना

FSSAI की जांच में लग्जरी होटलों के किचन में साफ-सफाई के दावों की धज्जियाँ उड़ती दिखाई दीं:

  • 87 किलो एक्सपायर्ड मिठाई: 'अंदाज़ दिल्ली' के कन्फेक्शनरी एरिया से लगभग 87 किलो पुरानी मिठाइयां और एक्सपायर्ड केक बेस मिले, जिन्हें तुरंत नष्ट कराया गया।
  • कीड़े-मकोड़े और गंदगी: दोनों होटलों के बेकरी, बेकरी सेक्शन और वेजिटेबल एरिया में कॉकरोच, फ्रूट फ्लाइज़ और मक्खियां पाई गईं। बर्तन साफ नहीं थे और एक बर्तन में बाल तक मिला।
  • सब्जियां और स्टोरेज: JW मैरियट के कोल्ड स्टोरेज में सड़े हुए सेब और टमाटर रखे पाए गए।

JW मैरियट में 59 खामियां, पानी में मिला कण

24 और 25 अगस्त को JW मैरियट नई दिल्ली की जांच में 59 कमियां दर्ज की गईं। रेस्टोरेंट K3 में ग्राहकों को परोसे जा रहे पानी में एक कण दिखाई दिया। इंडियन और बेकरी किचन में कॉकरोच, जबकि वेजिटेबल सेक्शन में फ्रूट फ्लाइज मिलीं:

  • वेज-नॉनवेज की मिक्सिंग: शाकाहारी और मांसाहारी कटिंग बोर्ड एक ही पानी के बर्तन में रखे जा रहे थे।
  • गलत लेबलिंग: JW मैरियट में झींगे वाले डिब्बे पर "जूस" और जूस वाले पर "झींगा" का स्टिकर लगा था।
  • हाइजीन नियमों का उल्लंघन: कर्मचारी बिना ग्लव्स और हेयरनेट के काम कर रहे थे; यहां तक कि एक कर्मचारी हाथ में खुले घाव के बावजूद खाना बनाते पाया गया।
  • बिजली और पानी का खतरा: पानी के स्टोरेज टैंक में जंग लगी थी और किचन में नंगे तार पाए गए।

FSSAI ने दोनों होटलों से सॉस, मेयोनेज़, रसमलाई और पानी के सैंपल लेकर लैब जांच के लिए भेजे हैं और कमियों को तुरंत ठीक करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

झींगे के डिब्बे पर था ‘जूस’ का लेबल!

जांच में खाने को संभालने के तरीके पर भी सवाल उठे। एक कंटेनर में झींगे थे, लेकिन उस पर “जूस” लिखा था, जबकि जूस वाले कंटेनर पर “झींगा” का लेबल लगा था। कुछ कर्मचारी बिना हेयरनेट और ग्लव्स के खाना संभाल रहे थे। एक कर्मचारी खुले घाव के बावजूद खाना बनाता मिला। इसके अलावा खुले बिजली के तार, खराब प्लग-स्विच और पानी की बॉटलिंग क्षेत्र के जंग लगे स्टोरेज टैंक जैसी कमियां भी सामने आईं। पानी, पनीर, खोया, रसमलाई और रेड वेलवेट स्पंज समेत कई खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए।

BRICS मेहमानों से पहले क्यों बढ़ी चिंता?

दोनों होटल एयरोसिटी में हैं और BRICS Summit के विदेशी मेहमानों के ठहरने के लिए बुक किए गए होटलों में शामिल बताए जा रहे हैं। भारत 12-13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। FSSAI ने दोनों होटलों को निरीक्षण में मिली कमियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Viral Story: उम्र 79 साल, हौसला जवान! साइकिल पर कोरियर पहुंचाते C.K. मुखर्जी का वीडियो हुआ वायरल
कौन हैं ईशेंद्र अग्रवाल? जिन्हें आखिर हटाना पड़ा GIVA का विज्ञापन, क्यों भिड़ीं कंगना-कृति