BRICS Summit 2026: 60 सेकंड में कैंसर जांच और रेयर-अर्थ-फ्री EV! भारत के 37 स्टार्टअप्स का धमाका

Published : Sep 12, 2026, 11:24 AM IST
brics summit 2026 india 37 deep tech startups ai quantum space innovation

सार

BRICS Summit 2026 में भारत 37 Deep-Tech वेंचर के जरिए अपनी तकनीकी ताकत दिखाएगा। कैंसर स्क्रीनिंग, AI हेल्थकेयर, रेयर-अर्थ-मुक्त इलेक्ट्रिक मोटर, Quantum Computing और Space Tech के इनोवेशन प्रदर्शित किए जाएंगे।

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में होने वाले BRICS Summit के दौरान भारत अपनी टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की ताकत भी दुनिया के सामने रखेगा। दो दिन चलने वाली ‘BRICS Bharat Innovates Exhibition’ में देश के 37 डीप-टेक वेंचर अपने प्रोडक्ट और तकनीकी समाधान पेश करेंगे। इनमें हेल्थटेक, AI, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, क्वांटम कंप्यूटिंग और स्पेस टेक्नोलॉजी से जुड़े कई प्रोजेक्ट शामिल हैं। इनमें कुछ ऐसे इनोवेशन हैं, जो सीधे आम लोगों की जिंदगी से जुड़े हैं। Periwinkle Technologies का AI आधारित सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग और ट्राइएज प्लेटफॉर्म एक मिनट से भी कम समय में जोखिम का आकलन करने का दावा करता है। वहीं Janitri Innovations का AI सिस्टम गर्भावस्था के दौरान मां और भ्रूण से जुड़े क्लिनिकल जोखिमों की निगरानी करता है।

AI Healthcare: कैंसर स्क्रीनिंग से मातृ स्वास्थ्य तक

हेल्थकेयर सेक्टर की बात करें तो इस प्रदर्शनी में पेरिविंकल टेक्नोलॉजीज का एआई आधारित एक ऐसा प्लेटफॉर्म पेश किया जा रहा है, जो 60 सेकंड से भी कम समय में सर्वाइकल कैंसर के जोखिम का सटीक पता लगा लेता है। इसके अलावा निरामई का रेडिएशन-मुक्‍त थर्मल इमेजिंग सिस्टम ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान में मदद करता है, तो जनित्री का एआई सिस्टम माताओं और भ्रूण के स्वास्थ्य की रियल-टाइम निगरानी करता है। ऑटोमोबाइल क्षेत्र में भी भारत ने बड़ा कदम उठाया है; चारा टेक्नोलॉजीज ने रेयर-अर्थ मटीरियल से मुक्त इलेक्ट्रिक पावरट्रेन तैयार किया है, जो चीन जैसी महाशक्तियों पर निर्भरता को खत्म करेगा। दूसरी तरफ QpiAI शिक्षा और रिसर्च के लिए 8-क्यूबिट सिस्टम से लेकर 64-क्यूबिट कावेरी प्रोसेसर तक अपनी क्वांटम कंप्यूटिंग क्षमता दिखाएगी।

Quantum Computing and Space Tech India: क्वांटम प्रोसेसर और स्पेस में भारत का दबदबा

अंतरिक्ष और सुपरकंप्यूटिंग में भी भारतीय प्रतिभा का जलवा है। QpiAI अपना 64-क्यूबिट 'कावेरी' प्रोसेसर और आठ-क्यूबिट क्वांटम मशीनें दिखा रहा है। वहीं स्पेस सेक्टर में ध्रुव स्पेस के स्मॉल-सैटेलाइट प्लेटफॉर्म्स और गैलेक्सआई की 'दृष्टि' तकनीक सबका ध्यान खींच रही है, जो किसी भी मौसम में पृथ्वी की बेहद सटीक तस्वीरें ले सकती है।

BRICS Portal Launch Agriculture: किसानों और स्टार्टअप्स को जोड़ने के लिए ब्रिक्स पोर्टल लॉन्च

तकनीकी प्रदर्शन के साथ-साथ ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल के भारत चैप्टर के प्रतिनिधि विक्रमजीत सिंह साहनी ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि सदस्य देशों के किसानों, रिसर्चर्स, निवेशकों और बिजनेस को आपस में जोड़ने के लिए जल्द ही एक विशेष ब्रिक्स पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। इससे वैश्विक बाजार तक पहुंच आसान होगी और कृषि व तकनीक के क्षेत्र में नया व्यापार बढ़ेगा। भारत अपनी डीप-टेक क्षमता के जरिए यह भी दिखाएगा कि हेल्थ, AI, स्पेस और क्वांटम टेक्नोलॉजी में देश किस तेजी से आगे बढ़ रहा है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

BRICS Summit: बेलारूस के विदेश मंत्री दिल्ली पहुंचे, PM मोदी की पुतिन और पेजेश्कियान से मुलाकात
BRICS Summit 2026: दोस्त, दुश्मन और ट्रंप फैक्टर, क्या भारत साध पाएगा कूटनीति का सबसे बड़ा संतुलन?