BRICS Summit: शी जिनपिंग को देख मोदी ने क्यों रोका भाषण? पूछा-Is He Okay? VIDEO वायरल

Published : Sep 13, 2026, 12:06 PM IST
brics summit 2026 modi xi jinping speech video is he okay viral moment

सार

BRICS समिट 2026 के दौरान पीएम मोदी ने असहज दिखे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का हाल जानने के लिए भाषण रोका। अनुवादक से दो बार पूछा- क्या वह ठीक हैं? जानिए गाला डिनर से गैरमौजूदगी और सीमा वार्ता पर दोनों देशों के बयानों का पूरा सच।

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में आयोजित BRICS समिट भले ही चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए काफी छोटा दौरा रहा हो, लेकिन इसने पीएम नरेंद्र मोदी और उनके बीच की कूटनीतिक गर्मजोशी को एक नया आयाम दे दिया। सीमा विवादों के कारण पिछले कुछ सालों में दोनों देशों के रिश्तों में जो खटास आई थी, वह इस बार पिघलती दिखी। समिट के दौरान एक ऐसा दुर्लभ पल भी देखने को मिला जब पीएम मोदी ने भाषण रोककर चीनी राष्ट्रपति की सेहत की फिक्र जताई।

Modi-Xi Jinping Viral Moment: PM Modi ने भाषण रोककर पूछा- शी ठीक हैं?

ब्रिक्स समिट के अपने शुरुआती भाषण के दौरान पीएम मोदी अचानक कुछ सेकंड के लिए रुके। उन्होंने देखा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग थोड़े असहज महसूस कर रहे हैं। पीएम मोदी तुरंत रुके, शी की तरफ मुड़े और उनके दुभाषिये (translator) से पूछा, "क्या वह ठीक हैं?" जब कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिखा, तो उन्होंने दोबारा यही सवाल पूछा। शी जिनपिंग ने मुस्कुराकर सिर हिलाया और संकेत दिया कि वे ठीक हैं, जिसके बाद पीएम मोदी ने अपना भाषण आगे बढ़ाया। दूरदर्शन के वीडियो फुटेज में यह पूरा वाकया 4.40 से 5.11 मिनट के बीच रिकॉर्ड हुआ।

Xi Jinping Gala Dinner News: गाला डिनर से दूरी और 2019 की पुरानी यादें

हालांकि शी जिनपिंग द्विपक्षीय बातचीत में शामिल हुए, लेकिन शाम को पीएम मोदी द्वारा दिए गए गाला डिनर में वे नहीं पहुंचे। सूत्रों की मानें तो यात्रा की थकान के चलते वे आराम करने होटल लौट गए थे। इससे पहले भारत मंडपम में स्वागत के दौरान दोनों नेता तमिलनाडु के रामनाथस्वामी मंदिर के 1,212 खंभों वाले मशहूर कॉरिडोर की बैकग्राउंड फोटो के सामने मिले। 2019 में दोनों की मुलाकात तमिलनाडु के महाबलीपुरम में हुई थी, जिसकी यादें पीएम मोदी ने इस जरिए ताजा करने की कोशिश की।

BRICS Dinner से शी की दूरी ने बढ़ाई चर्चा

गाला डिनर में शी जिनपिंग की गैरमौजूदगी ने जरूर सवाल खड़े किए। हालांकि, भारत या चीन की ओर से इसका कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया। सूत्रों के मुताबिक, शी व्यस्त दिन के बाद आराम के लिए होटल लौट गए थे। दिलचस्प बात यह है कि शी ने डिनर में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक जरूर की। इस पूरे घटनाक्रम ने BRICS समिट में Modi-Xi bonhomie और भारत-चीन रिश्तों को फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया।

India China LAC Border Issue: सीमा विवाद पर अभी भी बनी हुई है अलग-अलग राय

तमाम मुस्कुराहटों और पीएम मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग की तिकड़ी के अनौपचारिक पलों के बावजूद सीमा का मुद्दा पूरी तरह सुलझा नहीं है। द्विपक्षीय बैठक में पीएम मोदी ने साफ किया कि सीमा पर शांति और स्थिरता ही दोनों देशों के आगे के रिश्तों का मजबूत आधार है। वहीं चीनी पक्ष ने जोर दिया कि सीमा विवाद सुलझाने के साथ-साथ अन्य द्विपक्षीय संबंधों को भी तेजी से आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Indonesia Ship Missing: इंडोनेशिया में 243 यात्रियों वाला जहाज लापता, जावा सागर में खोजबीन जारी
कौन है जर्नलिस्ट दिव्या श्रीवास्तव? CM योगी से सवाल पर बखेड़ा, वीडियो वायरल, अब मिल रहीं धमकियां