Brics Summit: दिल्ली के जिस होटल में ठहरेंगे जिनपिंग, जानें उसके प्रेसिडेंशियल सुइट का किराया

Published : Sep 11, 2026, 01:24 PM IST
Xi jinping Taj palace hotel brics summit 2026

सार

BRICS Summit 2026 के लिए शी जिनपिंग दिल्ली पहुंचेंगे और Taj Palace में ठहरेंगे। जानें इसके प्रेसिडेंशियल सुइट का किराया और होटल की खास सुविधाएं।

Xi Jinping Taj Palace Presidential Suite: दिल्ली में 12-13 सितंबर 2026 को 18वां BRICS शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन के लिए दुनिया के कई बड़े नेताओं का राजधानी पहुंचना शुरू हो गया है। इसी क्रम में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के 11 सितंबर की देर रात दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शी जिनपिंग दिल्ली के Taj Palace Hotel में ठहरेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस आलीशान होटल के प्रेसिडेंशियल सुइट का एक रात का किराया कितना है और यहां मेहमानों को कौन-कौन सी खास सुविधाएं मिलती हैं।

Taj Palace Presidential Suite का कितना है किराया?

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, Taj Palace के प्रेसिडेंशियल सुइट का क्षेत्रफल करीब 2,680 से 3,875 वर्गफीट तक है। इस सुइट में मेहमानों को कई लग्जरी सुविधाएं मिलती हैं।
  • सुइट में पूल का नजारा, किंग साइज बेड, स्टडी रूम और जकूजी बाथटब जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। इसके अलावा यहां 24 घंटे बटलर सर्विस भी मिलती है।
  • स्टैंडर्ड बुकिंग रेट के हिसाब से इस प्रेसिडेंशियल सुइट का अनुमानित किराया करीब 1,04,000 से ₹1,25,000 प्रति रात + टैक्स है। यह किराया खास पैकेज, सीजन और खाने या बटलर सर्विस जैसी सुविधाओं पर निर्भर करता है।

Taj Mahal Hotel के लक्जरी सुइट का किराया

  • नई दिल्ली के मानसिंह रोड स्थित Taj Mahal Hotel में भी शानदार प्रेसिडेंशियल सुइट और हेरिटेज स्टाइल के लक्जरी सुइट उपलब्ध हैं। इनमें रामबाग सुइट जैसे सुइट भी शामिल हैं।
  • इन सुइट्स में लुटियंस-स्टाइल की सजावट के साथ प्राइवेट पैंट्री, मास्टर बेडरूम और लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
  • इस होटल में टॉप-लेवल सिग्नेचर और प्रेसिडेंशियल-लेवल हेरिटेज सुइट का किराया आम तौर पर 90,000 रुपये से 1,20,000 रुपये या इससे अधिक प्रति रात से शुरू होता है। हालांकि, कमरे का किराया मिलने वाली सुविधाओं और मौसम के हिसाब से बदल सकता है।

6 एकड़ में फैला है Taj Palace New Delhi

  • 9 नई दिल्ली में स्थित Taj Palace New Delhi करीब 6 एकड़ के हरे-भरे बगीचों में फैला हुआ एक आलीशान होटल है। यहां से शहर का शानदार नजारा दिखाई देता है।
  • होटल में आउटडोर स्विमिंग पूल और वाई-फाई की सुविधा भी उपलब्ध है। यहां के हर कमरे में एयर कंडीशनिंग और मिनीबार की सुविधा दी गई है। साथ ही कमरों में इलेक्ट्रिक केतली भी उपलब्ध है।

ये भी देखें : Brics Summit 2026: दिल्ली के जिस होटल में रुके व्लादिमीर पुतिन जानें उसका एक रात का किराया

कमरों में मिलती हैं कई लग्जरी सुविधाएं

  • होटल के प्राइवेट बाथरूम में शॉवर के अलावा बाथटब और हेयर ड्रायर की सुविधा भी मौजूद है।
  • Taj Palace New Delhi में मेहमानों के लिए फिटनेस सेंटर भी है। इसके अलावा यहां मीटिंग की सुविधा, टिकट सर्विस और टूर डेस्क जैसी अन्य सेवाएं भी उपलब्ध हैं।
  • होटल और इसके आसपास गोल्फिंग तथा मिनी गोल्फ जैसी कई गतिविधियां भी की जा सकती हैं। प्रॉपर्टी में मेहमानों के लिए मुफ्त पार्किंग की सुविधा भी है।

चार अवॉर्ड-विनिंग रेस्टोरेंट और Jiva Spa

  • Taj Palace New Delhi में दुनिया भर के अलग-अलग तरह के व्यंजन परोसने वाले चार अवॉर्ड-विनिंग रेस्टोरेंट हैं। इसके अलावा यहां एक स्टाइलिश बार भी मौजूद है।
  • होटल में नाइन-होल पुटिंग ग्रीन्स, तापमान नियंत्रित स्विमिंग पूल और बड़ा Jiva Spa भी है। इन सुविधाओं की वजह से यह होटल दिल्ली जैसे व्यस्त शहर के बीच मेहमानों को आरामदायक माहौल देता है।

होटल में खास एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम

  • होटल में एक खास इलेक्ट्रॉनिक एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम भी लगाया गया है। यह सिस्टम होटल के अंदर हवा की गुणवत्ता बनाए रखने में मदद करता है।
  • वहीं, Taj Club Rooms और Suites में ठहरने वाले मेहमानों को बटलर सर्विस, लाउंज में खास एंट्री और दूसरी विशेष सुविधाओं का लाभ मिलता है।

ये भी पढ़ें : BRICS Summit 2026: ब्रिक्स में मोदी के साथ कौन-कौन नेता होंगे शामिल? सामने आई पूरी लिस्ट

राष्ट्रपति भवन और एयरपोर्ट से कितनी दूर है होटल?

  • Taj Palace New Delhi दिल्ली के कई प्रमुख स्थानों के नजदीक स्थित है।
  • यह राष्ट्रपति भवन से करीब 3.5 किलोमीटर, जंतर-मंतर से 5.7 किलोमीटर और इंडिया गेट से करीब 6.1 किलोमीटर दूर है।
  • दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होटल तक पहुंचने में करीब 15 मिनट की ड्राइव लगती है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Nepal Flood के बाद अब Kathmandu में Gas Crisis , दाने-दाने को मोहताज हो रहे लोग
खचाखच भरी मुंबई लोकल से गिरी महिला, मदद के बजाय देखते रहे लोग, VIDEO पर भड़के यूजर्स