
मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सोशल मीडिया वायरल हो रहे वीडियो ने एक बार लोगों को फिर से सोचने पर मजबूत कर दिया है। खचाखच भरी लोकल से एक महिला नीचे गिर गई। गनीमत रही कि लाल सिग्नल की वजह से बड़ा हादसा टल गया और महिला की जान बच गई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स खूब भड़क रहे हैं। जानिए आखिर यूजर्स किस बात को लेकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि खचाखच लोकल रेड सिग्नल पर खड़ी है। अचानक से एक महिला ट्रेन से नीचे गिर गई। लाल सिग्नल के कारण ट्रेन खड़ी थी वरना चलती ट्रेन में अगर महिला गिरती, तो उसका बच पाना मुश्किल था। गिरने से महिला को कितनी चोटें आईं और उसकी मौजूदा स्थिति क्या है, इसकी जानकारी नहीं मिली।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला के गिरने पर कोई भी उसकी मदद के लिए ट्रेन से नहीं उतरा। कुछ लोग तो वीडियो बनाने में बिजी थे, वहीं कुछ हंस रहे थे। नीचे ही वीडियो में एक अन्य महिला पुरुष भी दिखे लेकिन उन्होंने ने भी गिर गई महिला को नहीं उठाया। इस पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा-कोई उसकी मदद नहीं कर रहा है, एक भारतीय होने के नाते, हमारा बुरा हाल है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि और लोग हंस भी रहे हैं और पसंद भी कर रहे हैं, क्योंकि यही मुंबई का मिजाज है। वहीं एक यूजर ने सिस्टम की नाकामी बताते हुए लिखा- क्या GST नेताओं द्वारा अपनी आलीशान यात्राओं के लिए फंड जुटाने के मकसद से बनाया गया उगाही का सिस्टम है? टैक्स का पैसा नेताओं के लिए लग्ज़री कारों के काफिले पर खर्च किया जाता है, जबकि आम आदमी के लिए अच्छी ट्रेन तक नहीं होती।
और पढ़ें: Floods in Bihar: एक बच्चे को बचाने दौड़े... फिर एक-एक कर डूब गए 5 लोग, भागलपुर में दर्दनाक हादसा
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।