BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय BRICS सम्मेलन के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी मेहमानों के लिए एक खास गाला डिनर का आयोजन किया। हालांकि, इस डिनर में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद शामिल नहीं हुए, जिसने मीडिया और कूटनीतिक हलकों में कई सवाल खड़े कर दिए।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के डिनर में शामिल न होने का मुख्य कारण लंबी यात्रा और समय के अंतर (जेट लेग) से हुई थकान थी। शनिवार दोपहर दिल्ली पहुंचते ही शी जिनपिंग सीधे ब्रिक्स समिट के मुख्य सत्र में शामिल हुए थे। इसके तुरंत बाद उन्होंने पीएम मोदी के साथ अहम द्विपक्षीय बातचीत भी की। इतने व्यस्त और थकाऊ शेड्यूल के बाद वे आराम करने के लिए सीधे अपने होटल लौट गए।
प्रधानमंत्री मोदी के डिनर में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत BRICS के कई नेता शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव और शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पश्चिम बंगाल के सुवेंदु अधिकारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी डिनर में पहुंचे। शी के अलावा अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद भी डिनर में शामिल नहीं हुए।
डिनर से पहले प्रधानमंत्री मोदी और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनों नेताओं ने भारत-चीन संबंधों की स्थिति पर चर्चा की और रिश्तों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों ने माना कि मतभेदों को विवाद नहीं बनने देना चाहिए। साथ ही आपसी सम्मान, संवेदनशीलता और हितों को ध्यान में रखते हुए संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक नजरिए से आगे बढ़ाने की बात कही गई। व्यापार, बाजार पहुंच, सप्लाई चेन और सीमा से जुड़े मुद्दे भी दोनों देशों के रिश्तों में अहम बने हुए हैं।
दो दिन का BRICS Summit आज समाप्त होगा। इसमें 11 सदस्य देशों और 10 पार्टनर देशों के नेता हिस्सा ले रहे हैं। दूसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। सम्मेलन के दौरान भारत की BRICS अध्यक्षता के तहत वैश्विक शासन, व्यापार, सुरक्षा और ग्लोबल साउथ से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।