
सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां कब, क्या वायरल हो जाए, कोई नहीं जानता। यहां हर दिन हैरान करने वाले वीडियो सामने आते हैं। खासकर, शादियों में होने वाले मजेदार और अजब-गजब किस्से तो इंटरनेट पर खूब पसंद किए जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब धूम मचा रहा है, जिसमें जयमाला के वक्त मदद करना एक शख्स को बहुत भारी पड़ गया।
जैसे ही उस शख्स ने दुल्हन को नीचे उतारा, दुल्हन ने बिना कुछ सोचे-समझे उसके गाल पर एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। अचानक हुए इस हमले से वह शख्स सन्न रह गया। वह हैरान था कि मदद करने पर उसे थप्पड़ क्यों पड़ा। दुल्हन का गुस्सा देखकर ऐसा लगा, जैसे वह कह रही हो- 'तुम्हें मुझे उठाने की इजाजत किसने दी?'
लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। दुल्हन से थप्पड़ खाने के बाद वह शख्स शर्म और गुस्से से भर गया। जैसे ही वह पलटा, उसने देखा कि बगल में चश्मा पहने एक महिला खड़ी-खड़ी उस पर हंस रही है। यह देखकर उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वह दुल्हन को तो कुछ नहीं कह सकता था, इसलिए उसने अपना सारा गुस्सा उस हंस रही महिला पर निकाल दिया और उसके गाल पर एक जोरदार थप्पड़ मारकर वहां से चला गया।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।