लंदन से शिकागो जा रही फ्लाइट ने क्यों लगाया 37000 फीट ऊंचाई से गोता? हफ्तेभर में दूसरी बड़ी चूक

Published : Oct 05, 2026, 09:13 PM IST
london chicago flight emergency landing

सार

British Airways की BA295 फ्लाइट ने आयरलैंड के ऊपर Squawk 7700 इमरजेंसी सिग्नल दिया। विमान 37,000 से सीधा 9,000 फीट पर आ गया। बाद में विमान लंदन लौट गया।

BA295 Flight Emergency: लंदन से शिकागो जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA295 में सोमवार को उड़ान के दौरान इमरजेंसी की स्थिति पैदा हो गई। फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के अनुसार, विमान ने आयरलैंड के ऊपर उड़ते समय ‘स्क्वाक 7700’ (Squawk 7700) सिग्नल भेजा। इसके बाद विमान तेजी से नीचे आया और करीब 9,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंच गया। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, विमान ने शिकागो की ओर अपनी यात्रा जारी रखने के बजाय वापस UK की ओर रुख कर लिया। ताजा जानकारी के अनुसार BA295 को लंदन की ओर मोड़ दिया गया।

Squawk 7700 क्या होता है?

  • Squawk 7700 विमान का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त इमरजेंसी ट्रांसपोंडर कोड है।
  • पायलट इसका इस्तेमाल तब करते हैं, जब विमान में किसी तरह की सामान्य आपात स्थिति पैदा होती है और एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी जानकारी तुरंत देनी होती है।
  • हालांकि, 7700 कोड से यह पता नहीं चलता कि विमान में किस तरह की समस्या हुई है।
  • यह सिर्फ एयर ट्रैफिक कंट्रोल को बताता है कि विमान को इमरजेंसी सहायता की जरूरत हो सकती है।
  • BA295 में इमरजेंसी की असली वजह अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

Boeing 777-200ER ने 37,000 फीट से लगाया गोता

  • PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, BA295 को Boeing 777-200ER विमान से संचालित किया जा रहा था। इसका शिकागो ओ'हारे इंटरनेशनल एयरपोर्ट (ORD) तक पहुंचने का निर्धारित समय करीब 8 घंटे 40 मिनट था।
  • फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद विमान अपनी क्रूजिंग ऊंचाई यानी लगभग 37,000 फीट तक पहुंच गया था। इसी दौरान विमान में कोई समस्या सामने आई और उसने 7700 इमरजेंसी सिग्नल भेजना शुरू कर दिया।
  • इसके बाद विमान तेजी से नीचे आने लगा। कुछ ही मिनटों में विमान करीब 28,000 फीट नीचे आकर 9,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंच गया। ताजा रिपोर्टों में भी इसी तेज गिरावट की जानकारी दी गई है।

आयरलैंड के ऊपर से वापस UK की ओर क्यों मुड़ा विमान?

  • करीब 9,000 फीट तक नीचे आने के बाद विमान ने शिकागो की ओर अपनी यात्रा जारी नहीं रखी। फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, BA295 ने अपना रुख वापस UK की ओर कर लिया।
  • इसके बाद विमान वेल्स के दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी इंग्लैंड के ऊपर से गुजरता हुआ लंदन की ओर बढ़ा। लंदन लौटते समय विमान ने इंग्लिश चैनल के ऊपर कई चक्कर भी लगाए।
  • फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, ये चक्कर विमान के ईंधन भार को कम करने से जुड़े हो सकते हैं। लंबी दूरी की उड़ान भरने वाले Boeing 777 जैसे विमानों में शुरुआत में काफी मात्रा में ईंधन होता है।
  • अगर उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान को वापस लौटना पड़े, तो सुरक्षित लैंडिंग वजन हासिल करने के लिए ईंधन कम करना जरूरी हो सकता है।

Flydubai FZ1073 घटना के कुछ दिन बाद दूसरी विमान इमरजेंसी

  • British Airways की यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब कुछ दिन पहले Flydubai Flight FZ1073 की घटना ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा था। दुबई से तेल अवीव जा रही इस फ्लाइट में भी उड़ान के दौरान इमरजेंसी की स्थिति पैदा हुई थी।
  • फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, FZ1073 दो मिनट से भी कम समय में करीब 17,400 फीट नीचे आ गया था। बाद में पता चला कि ओमान के रहनेवाले को-पायलट हमाम-अल-हम्मामी ने कॉकपिट में कैप्टन स्मित मच्छार पर कुल्हाड़ी से हमला किया।
  • हम्मामी प्लेन को क्रैश कराना चाहता था, लेकिन ऐन वक्त पर मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया और यात्रियों की मदद से हमलावर और विमान को काबू किया।

BA295 और Flydubai घटना को एक जैसा नहीं माना जा सकता

दोनों घटनाओं में विमान ने इमरजेंसी सिग्नल और तेज ऊंचाई में बदलाव का सामना किया, लेकिन अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं है कि BA295 और Flydubai FZ1073 की घटनाएं आपस में जुड़ी हुई हैं। BA295 में इमरजेंसी का कारण अभी सामने नहीं आया है। इसलिए फिलहाल किसी खास तकनीकी समस्या, मेडिकल इमरजेंसी या अन्य कारण को इसके पीछे जिम्मेदार बताना जल्दबाजी होगी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Tejashwi Yadav का बड़ा Plan! बताया Block से Governor House तक INDIA Alliance का नेक्स्ट प्लान
Russia-Ukraine War: भारत ने चली ऐसी चाल, यूक्रेन बोला- यही प्रस्ताव सबसे असरदार