
मथुरा (उत्तर प्रदेश). वृंदावन में संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है। यह तीसरा वीडियो बताया जा रहा है। 33 सेकंड के इस वीडियो में रसिक दुलारी सीढ़ियों से छत की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके कपड़ों पर खून के निशान भी नजर आ रहे हैं।
रसिक दुलारी शरण की उम्र 25 साल थी। उन्होंने 25 सितंबर की सुबह केली कुंज ट्रस्ट की बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। 26 सितंबर को यमुना किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और केली कुंज आश्रम से जुड़े 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है।
#Mystry
#PremanandMaharajji
#Justice
#God
#Religion
#Hindu
#Parents
#Truth
This case is not as straight as it appears; that is what this CCTV footage suggests. Is there any abetement
another CCTV footage surfaced related to the death of 25-year-old Deepak Lodhi (also known as Rasik Dulari Sharan), a disciple of Premanand Maharaj, shows him on the fourth-floor roof of the Guru Kripa Kunj Ashram in Vrindavan before falling.
— Amit Bhardwaj (@AmmyBhardwaj) October 5, 2026
रसिक दुलारी शरण की मौत से जुड़ा पहला वीडियो 27 सितंबर को सामने आया था। इसमें वह बिल्डिंग से नीचे गिरते दिखाई दे रहे थे। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी। वीडियो में कुछ लोग घटना के बाद मौके की तरफ आते भी दिखाई दिए थे।
Disciple of Sant Premanand dies by suicide in #Mathura-Vrindavan
25-year-old Rasik Dulari Sharan jumped from a fourth-floor building on Sept 25. He was rushed to hospital but succumbed to injuries. Police are investigating; last rites performed by family on Yamuna banks. https://t.co/cDa2UBpOES
— Khoje Patrakaar (@khojepatrakaar) September 28, 2026
3 अक्टूबर को सामने आए दूसरे वीडियो में रसिक दुलारी शरण छत की बाउंड्री वॉल के पास बैठे दिखाई दिए थे। कुछ सेकंड बाद वह फर्श पर लेटते हैं और फिर अचानक उठकर बाउंड्री से नीचे छलांग लगा देते हैं। उनके नीचे गिरने के बाद आवाज सुनकर एक अन्य शिष्य छत पर पहुंचता है और नीचे की तरफ झांकता हुआ दिखाई देता है।
Trigger warning:
CCTV footage of the final moments of Rasik Dulari Sharan, a disciple of Premanand Maharaj, has surfaced. The roughly 30-second clip shows him resting on a surface before jumping from the fourth floor of an ashram in Mathura, Uttar Pradesh.
Towards the end of the footage, another disciple could be seen casually walking in the frame.
SSP Shlok Kumar has said investigators are awaiting forensic analysis of the deceased’s mobile phone and the blood toxicology report before ruling out foul play. The inquiry is also examining why he inflicted a severe injury on his private parts before the fall.
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) October 2, 2026
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।