
WWE के रेसलर ब्रॉनसन रीड के 38 साल की उम्र में मौत की खबर से रेसलिंग की दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, WWE ने उनकी मौत की वजह मेडिकल कॉम्प्लिकेशंस बताई है। हालांकि ब्रॉससन अकेले नहीं हैं, जिन्होंने कम उम्र में दुनिया छोड़ी है। भारत में भी कई ऐसे पहलवान रहे हैं, जिनका युवा अवस्था में निधन हो गया। कुछ ने अखाड़े या कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान दम तोड़ा, जबकि कुछ की मौत हादसे या हत्या में हुई।
इंदौर के पहलवान रवि बरौड़ 2017 सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुके थे। सितंबर 2018 में भिंड में दंगल के दौरान करीब 80 मिनट तक कुश्ती लड़ने के बाद उन्हें हार्ट फेलियर हुआ और उनकी मौत हो गई।
सागर राणा, जिन्हें सागर धनखड़ के नाम से भी जाना जाता था, जूनियर नेशनल चैंपियन रह चुके थे। 4 मई 2021 को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में हुई मारपीट के दौरान उनकी हत्या कर दी गई थी।
रितिका फोगाट गीता और बबीता फोगाट की ममेरी बहन थीं और महावीर फोगाट की अकादमी में ट्रेनिंग लेती थीं। मार्च 2021 में राजस्थान में कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल हारने के बाद उनकी आत्महत्या की खबर सामने आई थी।
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के पहलवान सोनू यादव नवंबर 2019 में एक कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान अचानक बेहोश हो गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में कार्डियक अरेस्ट की बात सामने आई थी।
झारखंड के नेशनल लेवल पहलवान विशाल कुमार वर्मा की अगस्त 2017 में रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में करंट लगने से मौत हो गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, स्टेडियम में पानी भरा था और शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ।
महाराष्ट्र केसरी खिताब जीत चुके पहलवान विक्रम पारखी की दिसंबर 2024 में पुणे के पास जिम में वर्कआउट करते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी पदक जीते थे।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।