
उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कानपुर में बातचीत के दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर जमकर तंज कसा। उन्होंने अखिलेश यादव की रायबरेली रैली और कांग्रेस को दिए जा रहे राजनीतिक संदेश पर सवाल उठाए। सुधांशु त्रिवेदी ने 2023 के मध्य प्रदेश चुनाव में दोनों दलों के नेताओं के पुराने बयानों की याद दिलाते हुए गठबंधन की मजबूती पर निशाना साधा। वहीं, अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले पर भी उन्होंने तंज कसते हुए उसका अलग मतलब बताया। केशव प्रसाद मौर्य और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच कथित मतभेदों पर उन्होंने विवाद से इनकार किया और बीजेपी के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर भी जवाब दिया। इसके अलावा महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर विपक्ष की राजनीति पर भी उन्होंने अपनी बात रखी। देखिए पूरी बातचीत।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।