BSEB 12th Result 2026 : बिहार 12वीं टॉपर बनेंगे लखपति, नीतीश सरकार देगी सीधा इतना कैश

Published : Mar 23, 2026, 03:38 PM IST

BSEB 12th Result 2026 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 12वीं बोर्ड एंटरमीडिएट 2026 का रिल्जट आज 23 मार्च को जारी कर दिया है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइटपर देख सकते हैं। बता दें कि टॉपर्स के लिए नीतीश सरकार बंपर इनाम देगी।

PREV
15

बिहार 12वीं बोर्ड में लड़कियों ने मारी बाजी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 12वीं बोर्ड यानि इंटरमीडिएट क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। पटना में राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की मौजूदगी में बोर्ड के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने इसकी घोषणा की। बता दें कि 2026 परीक्षा में कुल मिलकर 85.19% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। जिसमें 84.09% छात्र सफल रहे हैं तो वहीं 86.23 छात्राएं पास हुई हैं। यानि इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है।

25

बिहार 12वीं बोर्ट की टॉपर लिस्ट

वहीं अगर बात बिहार इंटरमीडिएट (12वीं बोर्ड परीक्षा) टॉप की जाए तो साइंस में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश ने टॉपर बने हैं। जिन्हें 481 नंबर प्राप्त हुए हैं। कॉमर्स में पटना की आदिति ने टॉप किया है जिन्हें 480 नंबर मिले हैं। वहीं आर्ट्स में गया जिले की रहने वाली नीशु कुमार टॉप किया है। उन्होंने 479 नंबर प्राप्त किए हैं।

35

बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर को मिलेगा इतना कैश

बता दें कि बिहार इंटरमीडिएट 12वीं बोर्ड के 5 टॉपर्स को बिहार सरकार की तरफ से इनाम दिया जाएगा। यह पैसों के रूम में मिलेगा, इस बार यह राशि पिछली साल की अपेक्षा दोगुनी कर दी गई है। यानि प्रथम स्थान पर आने वाले छात्रों को 2 लाख, द्वितीय स्थान पर आने वाले छात्रों को 1.5 लाख और तीसरे स्थान लाने वाले स्टूडेंट्स को 1 लाख रुपए दिए जाएंगे।

45

टॉपर्स को लैपटॉप के अलावा मिलेंगी ये चीजें भी

बता दें कि इन टॉपर्स को इनाम में पैसे के अलावा नीतीश सरकार की तरफ से सभी रैंकधारकों को एक प्रशस्ति पत्र, पदक और एक लैपटॉप भी दिया जाएगा.साथ ही। इसके अलावा इन छात्रों को बोर्ड सहायता के रूप में छात्रवृत्ति देगी। जिसमें 10वीं के टॉपर को 12वीं तक 2,000 रुपए प्रति माह और 12वीं के टॉपरों को गैजुएशन करने तक 2,500 रुपए सहायता राशि के रुप में मिलेगी।

55

छात्र यहां देखें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

बता दें कि बिहर 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाली सभी छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट interbiharboard.com और bsebexam.com पर देख सकते हैं। हालांकि ऑनलाइन रिजल्ट देखने वालों की ज्यादा संख्या ज्यादा होने पर कई बार साइट क्रैश भी हो सकती है। इसलिए ऐसी स्थिति में स्टूडेंट अपने मोबाइल पर मैसेज के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories