Bihar Board 12th Result 2026 Declared: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। इस साल 85.19 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने साइंस में पहला स्थान हासिल किया, जबकि साक्षी और सपना दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से रहीं।

बिहार के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। Bihar School Examination Board ने इंटरमीडिएट यानी 12वीं का रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है। शिक्षा मंत्री Sunil Kumar और बोर्ड के अध्यक्ष Anand Kishor ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणाम जारी किए।

इस साल कुल 85.19 प्रतिशत छात्र परीक्षा में पास हुए हैं। रिजल्ट जारी होते ही साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों संकाय के टॉपर्स की सूची भी सामने आ गई है। खास बात यह रही कि इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

Scroll to load tweet…

विज्ञान संकाय में आदित्य प्रकाश अमन बने टॉपर

बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में विज्ञान संकाय से समस्तीपुर के छात्र आदित्य प्रकाश अमन ने पहला स्थान हासिल किया है। उनके बेहतरीन प्रदर्शन से परिवार के साथ-साथ पूरे जिले में खुशी का माहौल है। वहीं दूसरे स्थान पर सीतामढ़ी की साक्षी और नवादा की सपना संयुक्त रूप से रही हैं। दोनों छात्राओं ने शानदार अंक हासिल कर प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

यह भी पढ़ें: Agra-Lucknow Expressway Accident: एक झटके में पलट गई बस, कैसे हुआ एक्सीडेंट?

छात्राओं ने फिर दिखाई अपनी ताकत

इस साल के रिजल्ट में छात्राओं का प्रदर्शन खास चर्चा में रहा। टॉपर्स लिस्ट में लड़कियों की मजबूत मौजूदगी ने एक बार फिर साबित किया कि शिक्षा के क्षेत्र में वे किसी से पीछे नहीं हैं। पिछले कुछ वर्षों से बिहार बोर्ड के रिजल्ट में छात्राओं की सफलता लगातार बढ़ती जा रही है, जिसे शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा इस साल 2 फरवरी से 13 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। इसके बाद कॉपियों का मूल्यांकन फरवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू होकर मार्च के मध्य तक पूरा किया गया। बोर्ड ने इस बार भी तेजी से कॉपियों की जांच कर केवल 25 दिनों के भीतर परिणाम जारी कर दिया। यह देश के कई अन्य बोर्डों की तुलना में काफी तेज प्रक्रिया मानी जाती है।

टॉपर्स का पहले कराया गया सत्यापन

रिजल्ट जारी करने से पहले संभावित टॉपर्स को बोर्ड कार्यालय बुलाकर उनका सत्यापन और इंटरव्यू कराया गया था। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना था कि परिणाम पूरी तरह पारदर्शी और विश्वसनीय रहे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का कहना है कि इस प्रक्रिया से रिजल्ट की विश्वसनीयता बढ़ती है और किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें: BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Out: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी, 85.19%पास, Direct Link से चेक करें मार्क्स