EMOTIONAL STORY: बेटी की कस्टडी के लिए पिता ने कार को बनाया अपनी कहानी का पोस्टर!

Share this Video

एक पिता की ऐसी कहानी, जो आपको भावुक कर देगी। भोपाल में रहने वाले मुदित चौरसिया ने अपनी कार पर अपनी जिंदगी का दर्द लिख दिया है। वजह है उनकी बेटी, जिससे वह पिछले करीब पांच साल से नहीं मिल पाए हैं। मुदित का कहना है कि तलाक के बाद बेटी की कस्टडी और उससे मिलने के अधिकार को लेकर मामला अदालत में चल रहा है। उनका दावा है कि 38 से 40 बार सुनवाई होने के बावजूद उन्हें बेटी से मिलने का अधिकार नहीं मिल पाया। वह यह तक नहीं जानते कि उनकी बेटी कहां रहती है और किस स्कूल में पढ़ती है। मुदित ने न्यायिक व्यवस्था में देरी और पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों पर भी सवाल उठाए हैं। हालांकि, कार पर लिखी यह कहानी सिर्फ उनका दर्द नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए एक संदेश भी है जो मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं। देखिए भोपाल से यह खास रिपोर्ट।

Related Video