PM MODI SPEECH: PM की बड़ी दीदी कौन? Modi ने दिया बड़ा सम्मान, 'नाराज फूफा' पर क्या कहा?

Share this Video

भारत रत्न और महान संगीतकार भूपेन हजारिका की जन्मशती के समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके योगदान को याद करते हुए कई बड़ी बातें कहीं। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि भूपेन दा ने सिर्फ गीत नहीं लिखे, बल्कि अपने गीतों में एक पूरा युग लिखा है। उन्होंने गंगा और ब्रह्मपुत्र के विस्तार को अपने संगीत में समेटकर भारत के विविध समाज को जोड़ने का काम किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मशहूर गायिका उषा मंगेशकर को भूपेन हजारिका राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भी किया। उषा मंगेशकर को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और 10 लाख रुपये की नकद राशि दी गई। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने असम की संस्कृति, पूर्वोत्तर के विकास और विकसित भारत के संकल्प पर भी बात की। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि देश की उपलब्धियों से नाराज रहने वालों को भूपेन दा के गीत बार-बार सुनने चाहिए।

Related Video