BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Out: Bihar Board 12th Result 2026 जारी कर दिया गया है। कुल पास प्रतिशत 85.19% है। जानें बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 चेक करने का तरीका, डायरेक्ट लिंक, पास प्रतिशत, टॉपर लिस्ट, SMS से रिजल्ट कैसे देखें और वेबसाइट डाउन होने पर क्या करें। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध है। 

BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Out: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज यानी 23 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1.30 बजे बिहार इंटरमीडिएट (बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं) के रिजल्ट जारी किए। इस बार भी रिकॉर्ड कायम रखते हुए बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट पूरे देश में सबसे पहले जारी किए गए हैं। मुल्यांकन कार्य मात्र 25 दिनों में पूरा कर लिया गया। आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट जारी किए गए हैं। कुल पास प्रतिशत 85.19 प्रतिशत है। जिसमें छात्राएं आगे हैं। छात्राओं का कुल पास प्रतिशत 86.23 प्रतिशत है जबकि छात्रों का पास प्रतिशत है 84.09 प्रतिशत है। आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राएं टॉपर्स रहीं जबकि साइंस में छात्र टापर है। सभी स्ट्रीम को मिला कर कुल 26 टॉपर्स हैं जिसमें से 19 टॉपर्स लड़कियां हैं।इस साल करीब 13 लाख से ज्यादा छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे। छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने का तरीका और डायरेक्ट लिंक नीचे देखें-

BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Direct Link

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: 4 लाख से अधिक छात्रों को फर्स्ट डिवीजन

  • फर्स्ट डिवीजन: 4,24,000+ छात्र
  • सेकंड डिवीजन: 4,08,000+ छात्र
  • थर्ड डिवीजन: शेष छात्र

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 किसने जारी किया?

बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने आज दोपहर 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट घोषित किया। इस दौरान शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इसी के साथ पास प्रतिशत, टॉपर लिस्ट और अन्य जरूरी आंकड़े भी जारी किए गए हैं। नीचे देखें रिजल्ट जारी करने का वीडियो-

इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 के परीक्षाफल की घोषणा : दिनांक 23.03.2026 @ 01:30 PM

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 ऑनलाइन मार्कशीट ऐसे डाउनलोड करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद ये आसान स्टेप्स फॉलो करें-

  • आधिकारिक वेबसाइट https://interbiharboard.com/पर जाएं।
  • “BSEB 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
  • अपने मार्क्स चेक करें और PDF डाउनलोड करें व प्रिंट निकाल लें।

अगर वेबसाइट क्रैश हो जाए तो कैसे चेक करें बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 करें?

रिजल्ट के समय अक्सर वेबसाइट स्लो या बंद हो जाती है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। छात्र इन वैकल्पिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं-

  • results.biharboardonline.com
  • secondary.biharboardonline.com
  • interbiharboard.com

बिना इंटरनेट ऐसे चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 (SMS से)

अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है तो भी आप अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं-

  • मोबाइल का SMS ऐप खोलें
  • टाइप करें: BIHAR12 ROLL NUMBER
  • इसे भेजें: 56263 पर
  • कुछ ही सेकंड में रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026: कितने नंबर लाने पर कौन-सी डिवीजन मिलेगी?

First Division: 300 या उससे ज्यादा अंक

Second Division: 225 से 299 अंक

Third Division: 150 से 224 अंक

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026: पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?

  • कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक जरूरी हैं।
  • प्रैक्टिकल में 40% अंक
  • थ्योरी में 30% अंक

बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026: टॉपर्स को मिलेंगे लाखों रुपये इनाम

बिहार बोर्ड टॉप करने वाले छात्रों को इस बार भी आकर्षक इनाम मिलेगा-

पहला स्थान: ₹2 लाख

दूसरा स्थान: ₹1.5 लाख

तीसरा स्थान: ₹1 लाख

चौथे से दसवें स्थान तक: ₹30,000

कहां से मिलेगी बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 ऑरिजनल मार्कशीट

ध्यान रखें कि वेबसाइट से डाउनलोड की गई मार्कशीट प्रोविजनल (अस्थायी) होती है। असली मार्कशीट और सर्टिफिकेट बाद में स्कूल के जरिए दिए जाएंगे।