
Punjab CCTV Footage Firing: पंजाब में चुनाव से ठीक पहले तरनतारन जिले से एक खौफनाक CCTV वीडियो सामने आया है। यहां आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े सरपंच अश्वनी देवगन की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पंजाब की एक भीड़भाड़ वाली सड़क पर अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोलियों से भून दिया।
17 सेकंड के इस क्लिप में एक SUV कार भीड़भाड़ वाली सड़क से गुजरते हुए दाईं ओर मुड़ती दिख रही है। कार के पीछे आ रही एक बाइक भी उसी तरफ मुड़ती है और SUV के बिल्कुल बराबर में आ जाती है। कुछ ही सेकंड में बाइक पर पीछे बैठा बदमाश बंदूक निकालता है और कार में बैठे लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा देता है। जैसे ही SUV रुकती है, बाइक सवार बदमाश भीड़भाड़ वाली सड़क से तेजी से फरार हो जाते हैं।
Tarn Taran, Punjab - CCTV footage has surfaced three days after an Aam Aadmi Party (AAP) sarpanch was allegedly shot dead by unidentified assailants in Punjab’s Tarn Taran district, the attackers arrived on a motorcycle and opened fire at the village sarpanch before fleeing the scene. The incident triggered concern in the area, while the emergence of CCTV footage has brought renewed attention to the killing. Police are investigating the case and examining available evidence to identify the suspects and establish the circumstances surrounding the shooting.
— NextMinute News (@nextminutenews7) October 9, 2026
तरनतारन के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) सुरिंदर लांबा ने बताया कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने तूत गांव के सरपंच अश्वनी देवगन पर फायरिंग की। यह घटना मंगलवार की है। पुलिस के मुताबिक, अश्वनी देवगन तूत बस स्टैंड गए थे। तभी बाइक पर आए अज्ञात हमलावरों ने बिल्कुल करीब से उन पर गोलियां चला दीं और मौके से भाग निकले। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
SSP लांबा ने बताया कि जांच में अब तक किसी पुरानी धमकी, फिरौती या आपसी दुश्मनी का कोई सुराग नहीं मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि देवगन ने कभी पुलिस सुरक्षा नहीं मांगी थी। फिलहाल हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगा दी गई हैं।
पुलिस हमलावरों की पहचान करने और उनके भागने का रास्ता पता लगाने के लिए आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाल रही है। अलग-अलग जगहों पर कई टीमें भेजी गई हैं। जांच अधिकारियों का कहना है कि उन्हें क्राइम सीन से कुछ अहम सुराग मिले हैं। गोलीबारी के बाद तूत बस स्टैंड इलाके को सील कर दिया गया। तरनतारन और पड़ोसी जिले अमृतसर से आई फॉरेंसिक टीमों ने मौके से सबूत इकट्ठा किए हैं।
अश्वनी देवगन की हत्या से कुछ दिन पहले ही पंजाब में एक और पूर्व सरपंच को गोली मार दी गई थी। शनिवार शाम को लुधियाना के मान्नेवाल गांव के 55 वर्षीय पूर्व सरपंच नवजीत सिंह नीतू की भी हत्या कर दी गई थी। गांव के पास ही बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी। बताया जा रहा है कि नीतू घुमार मंडी स्थित अपने घर जा रहे थे, तभी हमलावरों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।