
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-46 के इटारसी-बैतूल सेक्शन में 22 किमी लंबे टाइगर कॉरिडोर को फोर लेन बनाने के लिए 758 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान करने पर आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस टाइगर कॉरिडोर को फोर लेन बनाने के लिए मंजूरी प्रदान के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का भी अभिनंदन कर आभार जताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इस सेक्शन में फोर लेन निर्माण के लिए मंजूरी देने से अब यहां विकास की नई बयार बहेगी। केन्द्र सरकार का यह निर्णय इस पूरे क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदल देगा। फोर लेन से यात्री वाहनों और मालवाहकों की तेज आवाजाही के साथ-साथ अब यहां नागरिक सेवाओं, सुविधाओं की सुलभ पहुंच सहित क्षेत्रीय विकास भी चार गुना स्पीड से आगे बढ़ेगा। फोर लेन की मंजूरी वाला यह पूरा क्षेत्र खेती-किसानी का एक बड़ा केंद्र है। यहां कोयला, तांबा, ग्रेफाइट और सीसा-जस्ता जैसे प्राकृतिक खनिज संसाधन भी भरपूर मात्रा में मौजूद हैं।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री गडकरी ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर बताया कि इस सेक्शन को फोर लेन बनाने से पूरे क्षेत्र में माल ढुलाई में लगने वाला समय कम होगा और सुरक्षा भी बढ़ेगी। साथ ही किसानों के लिए बाज़ारों और मंडियों तक पहुंच भी आसान हो जाएगी। इस परियोजना में जानवरों के सुरक्षित रूप से सड़क पार करने के लिए 11 विशेष अंडरपास और ओवरपास बनाए जाएंगे, जिससे आस-पास के वन्य जीव इलाकों में सड़क दुर्घटनाओं में बेहद कमी आएगी। बाकी बचे 22 किमी के इस हिस्से को अपग्रेड करने के साथ ही, पूरा ग्वालियर-बैतूल कॉरिडोर एक फोर लेन वाला हाई-वे बन जाएगा। इससे यात्रा का समय कम होगा, पहाड़ी इलाकों में सड़क सुरक्षा बेहतर होगी और माधव नेशनल पार्क, रातापानी और सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व में इको-टूरिज़्म को भी बढ़ावा मिलेगा।
यह नेशनल हाई-वे बैतूल से आगे नागपुर को सीधे कनेक्ट करते हुए नार्थ को साऊथ से जोड़ने में भी सहायक है। इस सेक्शन में फोर लेन बनने से नार्थ की साऊथ स्टेट्स से रोड़ कनेक्टिविटी और भी सुगम, सरल और सुविधाजनक हो जाएगी।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।