पूरे देशभर में महापर्व छठ धूमधाम से मनाया जा रहा है। पटना से लेकर दिल्ली और लखनऊ तक में भक्ति और उत्साह का माहौल है। छठ पूजा के तीसरे बिहार में 10 हजार से ज्यादा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य दिया।
पहली तस्वीर में नजर आ रहे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हैं, जिन्होंने लखनऊ में डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना के घाट पर पहुंचे। उन्होंने छठ पूजा में हिस्सा लिया और श्रद्धालुओं के बीच नजर आए। साथ ही पटना के तमाम गंगा घाट पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
210
पूरे बिहार में शाम होते ही घाटों पर व्रतियों और उनके परिवारों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य की पूजा की और छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
310
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को पटना में छठ पूजा के तीसरे दिन अपने आवास से डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति का सम्मान करने में बिहार सबसे आगे है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को राजधानी में छठ महापर्व के जश्न में हिस्सा लिया. उन्होंने सोनिया विहार घाट पर ढलते सूरज को 'संध्या अर्घ्य' दिया. शाम की इस पूजा के दौरान सीएम सोनिया विहार बोट क्लब पर एक नाव में भी बैठीं। इस दौरान दिल्ली सरकार के तमाम मंत्री-विधायक ने पूजा की। मनोज तिवारी भी नजर आए।
510
छठ पूजा चार दिनों का त्योहार है जो भगवान सूर्य (सूर्य देव) और छठी मईया (देवी षष्ठी) को समर्पित है. यह धरती पर जीवन बनाए रखने के लिए सूर्य का आभार जताने और सेहत, समृद्धि व लंबी उम्र के लिए मनाया जाता है. इस साल यह त्योहार 13 से 16 नवंबर तक मनाया जा रहा है।
610
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में श्रद्धालुओं ने छठ पूजा की रस्में निभाईं: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी आउट्राम घाट से हुगली नदी पार करते हुए रामकृष्णपुर घाट (बाबूघाट) पर छठ पूजा समारोह में भाग लेने के लिए नाव से यात्रा पर निकले।
710
छठ महापर्व की वजह से बिहार में इस बार बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटे हैं। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे महानगरों के अलावा दुनिया के कई देशों से करीब 50 लाख लोग बिहार पहुंचे हैं।
810
बता दें कि बिहार में छठ महापर्व में आम लोगों के साथ राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हुईं। नेता से लेकर अभिनेता तक छठ मईया की भक्ति में डूबे नजर आए।
910
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पटना के दीघा स्थित मीनार घाट पर छठ पूजा की। लाल साड़ी में गंगा में डुबकी लगाने के बाद उन्होंने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और मिट्टी के चूल्हे पर छठी मैया का प्रसाद भी तैयार किया।
1010
यह त्योहार 16 नवंबर को उषा अर्घ्य के साथ संपन्न होगा, जिसके बाद पारण होगा, जो उपवास के पूरा होने का प्रतीक है। यह त्योहार पवित्रता, भक्ति, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। श्रद्धालु अपने परिवारों की खुशी, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए दिव्य आशीर्वाद मांगते हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।