Top 10 Cars: अक्टूबर में इन कारों पर टूट पड़े ग्राहक! वैगन आर नंबर-1, ब्रेजा की 86% ग्रोथ ने चौंकाया

Published : Nov 15, 2026, 11:57 AM IST

Top 10 Best Cars: अक्टूबर 2026 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में मारुति सुजुकी वैगनआर पहले नंबर पर रही। ब्रेज़ा ने 86% की सालाना ग्रोथ दर्ज की। जानिए जानिए टाटा नेक्सन, पंच, महिंद्रा स्कॉर्पियो समेत टॉप-10 कारों की बिक्री और उनकी रैंकिंग।

PREV
112
October 2026 Top 10 Cars: ये रहीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें

October 2026 Best Selling Cars: त्योहारी सीजन 2026 ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जबरदस्त रौनक भर दी है। अक्टूबर 2026 की कार सेल्स रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें मारुति सुजुकी का दबदबा साफ नजर आ रहा है। खास बात यह रही कि इस बार आठ मॉडलों ने 20,000 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार किया है। अगर आप नई कार लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो जानिए पिछले महीने किन 10 गाड़ियों पर ग्राहकों ने सबसे ज्यादा भरोसा जताया।

212
1. Maruti Wagon R: 23,747 यूनिट बिक्री के साथ बनी नंबर-1 कार

मारुति सुजुकी वैगन आर अक्टूबर 2026 में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इसकी कुल 23,747 यूनिट बिकीं। पिछले साल अक्टूबर में इसकी 18,970 यूनिट की बिक्री हुई थी। इस तरह वैगन आर ने सालाना आधार पर 25% की ग्रोथ दर्ज की। 4,777 यूनिट की अतिरिक्त बिक्री के साथ इस हैचबैक ने पहला स्थान हासिल किया।

312
2. Maruti Brezza: बिक्री में 86% की सबसे बड़ी छलांग

मारुति सुजुकी ब्रेज़ा अक्टूबर की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इसकी कुल 22,436 यूनिट बिकीं, जबकि अक्टूबर 2025 में यह आंकड़ा 12,072 यूनिट था। यानी एक साल में ब्रेज़ा की बिक्री 86% बढ़ गई। टॉप-10 कारों में सालाना ग्रोथ के लिहाज से ब्रेज़ा सबसे आगे रही।

412
3. Tata Nexon: 21,966 यूनिट बिक्री के साथ तीसरे नंबर पर

टाटा नेक्सन अक्टूबर में 21,966 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही। इसमें नेक्सन के इलेक्ट्रिक (EV) वर्जन की बिक्री भी शामिल है। पिछले साल इसी महीने 22,083 यूनिट बिकी थीं। इस तरह नेक्सन की बिक्री में सालाना आधार पर करीब 1% की मामूली गिरावट दर्ज की गई।

512
4. Maruti Baleno: 20,919 यूनिट बिकी, 24% की ग्रोथ

मारुति सुजुकी बलेनो अक्टूबर 2026 में चौथे स्थान पर रही। इसकी कुल 20,919 यूनिट की बिक्री हुई। अक्टूबर 2025 में यह आंकड़ा 16,873 यूनिट था। इस तुलना में बलेनो ने 24% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की। प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में बलेनो की मजबूत बिक्री जारी रही।

612
5. Maruti Dzire: टॉप-10 में इकलौती सेडान कार

मारुति सुजुकी डिजायर की अक्टूबर में 20,649 यूनिट बिकीं और यह पांचवें नंबर पर रही। हालांकि, पिछले साल अक्टूबर में इसकी 20,791 यूनिट बिकी थीं। यानी इस बार बिक्री में करीब 1% की मामूली गिरावट आई। खास बात यह है कि अक्टूबर की टॉप-10 कारों की सूची में डिजायर इकलौती सेडान रही।

712
6. Maruti Ertiga: 20,641 यूनिट के साथ छठे स्थान पर

मारुति सुजुकी अर्टिगा की अक्टूबर 2026 में कुल 20,641 यूनिट बिकीं। पिछले साल इसी महीने इसकी 20,087 यूनिट की बिक्री हुई थी। इस तरह अर्टिगा ने सालाना आधार पर 3% की ग्रोथ दर्ज की। फैमिली कार के तौर पर इसकी मांग बनी हुई है और यह टॉप-10 में अपनी जगह बनाने में सफल रही।

812
7. Tata Punch: 20,525 यूनिट की बिक्री, 22% की बढ़त

टाटा पंच अक्टूबर में 20,525 यूनिट की बिक्री के साथ सातवें स्थान पर रही। इस आंकड़े में पंच का इलेक्ट्रिक वर्जन भी शामिल है। अक्टूबर 2025 में इसकी 16,810 यूनिट बिकी थीं। इसके मुकाबले इस बार बिक्री में 22% की सालाना बढ़ोतरी हुई। टाटा की यह SUV टॉप-10 में अपनी जगह बनाए रखने में सफल रही।

912
8. Maruti Fronx: 20 हजार का आंकड़ा पार कर आठवें नंबर पर

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की अक्टूबर में कुल 20,014 यूनिट बिकीं। इसके साथ ही यह 20 हजार यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार करने वाली आठवीं कार बनी। पिछले साल अक्टूबर में इसकी 17,003 यूनिट बिकी थीं। इस तरह फ्रोंक्स ने सालाना आधार पर 18% की ग्रोथ दर्ज की।

1012
9. Mahindra Scorpio: N और Classic की 19,353 यूनिट बिकीं

महिंद्रा स्कॉर्पियो अक्टूबर 2026 की टॉप-10 सूची में नौवें स्थान पर रही। इसकी कुल 19,353 यूनिट बिकीं। इस आंकड़े में स्कॉर्पियो-N और स्कॉर्पियो क्लासिक दोनों मॉडल शामिल हैं। अक्टूबर 2025 में इनकी कुल 17,880 यूनिट बिकी थीं। इस तरह स्कॉर्पियो की बिक्री में 8% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई।

1112
10. Maruti Swift: 18,866 यूनिट बिक्री के साथ टॉप-10 में शामिल

मारुति सुजुकी स्विफ्ट अक्टूबर की दसवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इसकी कुल 18,866 यूनिट बिकीं। पिछले साल अक्टूबर में स्विफ्ट की 15,542 यूनिट की बिक्री हुई थी। इस बार इसकी बिक्री में 21% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस प्रदर्शन के साथ स्विफ्ट ने टॉप-10 में अपनी जगह बनाई।

1212
Car Sales October 2026: मारुति का दबदबा, ब्रेज़ा ने चौंकाया

अक्टूबर की रैंकिंग में मारुति सुजुकी के सात मॉडल शामिल रहे। टाटा के दो और महिंद्रा का एक मॉडल टॉप-10 में जगह बनाने में सफल रहा। ब्रेज़ा की 86% ग्रोथ सबसे खास रही, जबकि नेक्सन की बिक्री में मामूली गिरावट आई। Source: Autopunditz

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories