Tesla Roadster: दुनिया की पहली फ्लाइंग कार आ गई है। इसमें SpaceX के 10 रॉकेट थ्रस्टर्स लगे हैं। लेकिन इसका सबसे धांसू मॉडल हर कोई नहीं खरीद पाएगा, इसकी अजीब शर्त रखी गई है।

Elon Musk Flying Car: क्या आपने कभी सोचा था कि जो कार सड़क पर चलती है, वही अचानक हवा में उड़ने लगेगी और छतों पर उल्टी दौड़ने लगेगी? एलन मस्क ने हॉलीवुड फिल्मों के इस सीन को सच कर दिखाया है। अमेरिका के टेक्सास में टेस्ला ने अपनी नई Tesla Roadster का ऐसा डेमो दिखाया कि देखने वालों के होश उड़ गए। सोशल मीडिया पर इसका सिर्फ 45 सेकेंड का एक वीडियो तूफान मचा रहा है। इस क्लिप में कार सड़क छोड़कर एक बड़े ट्रक के ऊपर से हवा में छलांग लगाती और गुलाटियां खाती दिख रही है। रफ्तार ऐसी कि पलक झपकते ही कार 100 की स्पीड पार कर जाती है, लेकिन इसे खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं है, क्योंकि एलन मस्क की कंपनी ने इसे लेकर एक अजीब शर्त रख दी है।

टेस्ला की पहली उड़ने वाली कार का वीडियो

टेक्सास में स्पेसएक्स (SpaceX) के सेंटर पर हुए इस इवेंट में कार ने ऐसे-ऐसे करतब दिखाए, जो आमतौर पर लड़ाकू विमान या स्टंट प्लेन करते हैं। कार तेज रफ्तार में आई, एक बड़े रैंप पर चढ़ी और सामने खड़े बड़े सेमी-ट्रक के ऊपर से उड़ते हुए दूसरी तरफ सेफ लैंड कर गई। जमीन से ऊपर उठने के बाद कार ने हवा में ही पूरा 360 डिग्री का चक्कर काटा। कार में लगे खास सक्शन सिस्टम की वजह से यह एक घुमावदार ट्रैक पर उल्टी लटककर भी फर्राटा भरती नजर आई। मस्क ने खुद इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'लगता है भविष्य में सचमुच उड़ने वाली कारें आ चुकी हैं।'

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

Tesla Roadster पलक झपकते 100 की रफ्तार

इस कार की स्पीड का दावा इतना बड़ा है कि ऑटोमोबाइल की दुनिया सन्न रह गई है। दावे के मुताबिक, यह कार सिर्फ 0.81 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। आसान शब्दों में समझें तो जब तक आप एक बार पलक झपकाएंगे, यह कार 100 की स्पीड पकड़ चुकी होगी। दुनिया की सबसे तेज फॉर्मूला-1 (F1) रेसिंग कारें भी इस रफ्तार के आसपास नहीं टिकतीं।

कार में लगे हैं रॉकेट वाले 10 थ्रस्टर्स

अब सवाल उठता है कि एक कार हवा में कैसे उड़ सकती है? इसके पीछे एलन मस्क की रॉकेट बनाने वाली कंपनी SpaceX का दिमाग है। इस कार के टॉप मॉडल में 10 कोल्ड-गैस रॉकेट थ्रस्टर्स लगाए गए हैं। ये थ्रस्टर्स बहुत तेज दबाव वाली गैस छोड़ते हैं, जिससे कार को अचानक हवा में उछलने और मुड़ने की ताकत मिलती है। साथ ही, इसमें एक पावरफुल पंखा (सक्शन सिस्टम) लगा है, जो कार को सड़क से ऐसे चिपका कर रखता है कि यह हवा के दबाव में उल्टी भी चल सकती है।

Tesla Roadster के 3 मॉडल आएंगे

Performance: यह शुरुआती मॉडल होगा। इसमें रॉकेट थ्रस्टर नहीं मिलेंगे। इसके लिए 50,000 डॉलर का डिपॉजिट बताया गया है।

Thrust: इस वर्जन में पीछे की तरफ तेजी से आगे बढ़ने में मदद करने वाले बूस्टर मिलेंगे। इसके लिए 250,000 डॉलर का डिपॉजिट बताया गया है और इसकी उपलब्धता सीमित है।

Rocket: यह सबसे खास मॉडल होगा। इसमें 10 थ्रस्टर और एक खास सिस्टम दिया जाएगा, जो कार को हवा में असामान्य मूवमेंट करने में मदद कर सकता है। इसे सिंगल-सीटर बताया गया है।

टेस्ला फ्लाइंग कार के सबसे टॉप मॉडल को खरीदने की शर्त

सबसे बड़ा ट्विस्ट इसके टॉप Rocket मॉडल में है। अगर आपकी जेब में अरबों रुपये भी हैं, तो भी आप इसे सीधे शोरूम जाकर या वेबसाइट से नहीं खरीद सकते। टेस्ला ने साफ कर दिया है कि यह मॉडल 'Invite-Only' होगा। यानी टेस्ला और एलन मस्क खुद तय करेंगे कि वे यह उड़ने वाली कार किसे बेचना चाहते हैं। जिसे कंपनी बुलावा भेजेगी, सिर्फ वही इसे खरीद पाएगा। कंपनी ने अभी यह भी नहीं बताया कि वह ऐसे कितने चुनिंदा लोगों को चुनेगी। कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि Rocket मॉडल के लिए ग्राहकों को कैसे चुना जाएगा और इसकी कितनी यूनिट बनाई जाएंगी।

Tesla Roadster कब तक आएगी और क्या सड़क पर उड़ाना कानूनी होगा?

टेस्ला का कहना है कि यह कार 2028 तक ग्राहकों के हाथों में आ सकती है। हालांकि, लोग थोड़े संभलकर भरोसा कर रहे हैं, क्योंकि मस्क ने पहली बार इसे 2017 में दिखाया था और तब 2020 में लाने का वादा किया था। अब 9 साल बाद इसका नया रूप सामने आया है। सबसे बड़ा सवाल है कि क्या सरकारें उड़ने वाली कार को आम सड़कों पर चलाने की इजाजत देंगी? रॉकेट थ्रस्टर्स से निकलने वाली तेज आवाज, तेज हवा का दबाव और हवा में उड़ने के खतरे को देखते हुए ट्रैफिक नियमों और कानूनी मंजूरी (Road-Legal Approval) पर अभी बहुत सारे सवाल बाकी हैं।