Sriganganagar Railway Blast : राजस्थान के श्रीगंगानगर में 3 नवंबर को रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के मामले में पुलिस ने महकदीप कौर को गिरफ्तार किया है। जो इस मामले में मुख्य आरोपी हैं। जिसने पाकिस्तानी के इश्क के चक्कर में बलास्ट करवा दिया।

पाकिस्तान में बैठे ISI एजेंट अब भारत में जासूसी और आतंकी साजिशों को अंजाम देने के लिए इश्क और मोहब्बत को हथियार बना रहे हैं। पहले महिलाओं और लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाया जाता है, फिर पैसों का लालच देकर उनसे देश विरोधी काम करवाए जाते हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके की जांच में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। पुलिस ने महकदीप कौर और देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। महकदीप को इस साजिश की मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।

प्यार के नाम पर शुरू हुआ ISI का खेल

  • पुलिस पूछताछ में महकदीप कौर ने बताया कि उसका पति ड्रग्स के मामले में जेल में बंद है। इसी दौरान वह पाकिस्तान में बैठे 'शाह' और 'चाचा' नाम के दो लोगों के संपर्क में आई थी। जांच एजेंसियों के मुताबिक, ये दोनों नाम असली पहचान नहीं, बल्कि ISI एजेंटों के कोड नेम हैं।
  • आरोप है कि पाकिस्तानी एजेंट ने पहले महकदीप को अपने प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद उसे पैसों का लालच देकर अपने साथ जोड़ लिया। धीरे-धीरे उसे ऐसी गतिविधियों में शामिल किया गया, जिनका इस्तेमाल भारत में साजिश को अंजाम देने के लिए किया जाना था।

3 नवंबर को रेलवे ट्रैक पर हुआ था धमाका

  • श्रीगंगानगर में 3 नवंबर को रेलवे ट्रैक पर धमाका हुआ था। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को पाकिस्तान में बैठे लोगों से संपर्क और साजिश के तार मिलने की जानकारी मिली। इसके बाद महकदीप कौर और देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया।
  • पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि धमाके की योजना किसने बनाई थी, आरोपियों को कितने पैसे दिए गए और इस नेटवर्क में उनके अलावा कौन-कौन शामिल है।

राजस्थान में पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

  • जांच एजेंसियों के मुताबिक, ISI अब भारत में अपने नेटवर्क को मजबूत करने के लिए नए तरीके अपना रही है। इसमें अकेली महिलाओं और युवतियों को निशाना बनाया जाता है। पहले उनसे सोशल मीडिया या दूसरे माध्यमों से दोस्ती की जाती है। फिर प्यार और भरोसे का रिश्ता बनाकर उन्हें पैसों का लालच दिया जाता है।
  • इससे पहले राजस्थान पुलिस ने गंगापुर सिटी से बबीता नाम की महिला को गिरफ्तार किया था। उस पर भी आरोप था कि वह पाकिस्तानी ISI एजेंट के संपर्क में थी और उसे प्यार के जाल में फंसाकर अपने नेटवर्क से जोड़ा गया था।
  • श्रीगंगानगर धमाके का मामला भी इसी तरह की साजिश की ओर इशारा कर रहा है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि पाकिस्तान में बैठे एजेंटों ने कितने लोगों को अपने जाल में फंसाया है और भारत में उनका नेटवर्क कितना बड़ा है।