Watermelon: शादी में तरबूज खाने से किशोर की मौत? परिवार का आरोप, 4 और बच्चे हुए थे बीमार

Published : May 12, 2026, 07:42 PM IST
Watermelon: शादी में तरबूज खाने से किशोर की मौत? परिवार का आरोप, 4 और बच्चे हुए थे बीमार

सार

जांजगीर में एक शादी में तरबूज खाने से 1 किशोर की मौत हो गई और 4 बच्चे बीमार पड़ गए। फूड पॉइजनिंग का संदेह है। स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए सैंपल लिए हैं, रिपोर्ट का इंतजार है। बाकी बच्चों की हालत स्थिर है।

जांजगीर: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक हैरान करने वाली खबर आई है। यहां एक शादी में कथित तौर पर तरबूज खाने के बाद एक किशोर की मौत हो गई। इस घटना में चार और बच्चे भी बीमार पड़ गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह घटना गुरकोड़ गांव की है। ये सभी बच्चे अपने मामा के घर एक शादी में शामिल होने आए थे। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 बजे सबने खाना खाया, जिसमें तरबूज भी परोसा गया था। इसके करीब दो घंटे बाद ही बच्चों को उल्टियां होने लगीं। उन्हें दस्त और सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी, जिसके बाद परिवार वाले घबरा गए और बच्चों को फौरन अस्पताल ले गए।

अस्पताल में इलाज के दौरान अखिलेश धीवर नाम के किशोर ने दम तोड़ दिया। परिवार वालों को शक है कि फूड पॉइजनिंग की वजह से अखिलेश की जान गई और इसका कारण तरबूज हो सकता है।

मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम शादी वाले घर पहुंची। टीम ने खाने और तरबूज के सैंपल इकट्ठे कर लिए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि मृतक बच्चे का पोस्टमॉर्टम किया गया है और जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। शुरुआती तौर पर यह फूड पॉइजनिंग का मामला लग रहा है, लेकिन इसकी असली वजह तरबूज ही है या कुछ और, यह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। फिलहाल, बाकी चारों बच्चों की हालत में सुधार है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन है 12वीं के छात्र सार्थक सिद्धांत? जिसके सच ने CBSE के चेयरमैन और सचिव को हटाया
क्या Mamata Banerjee के आएंगे अभी और भी बुरे दिन? TMC में टूट को लेकर क्या है अपडेट