
कभी-कभी नौकरी में मिलने वाला सबसे बड़ा इनाम सिर्फ बोनस या प्रमोशन नहीं होता। चीन के हेनान प्रांत में एक रेस्टोरेंट मालिक ने अपने दो कर्मचारियों की मेहनत का ऐसा सम्मान किया, जिसकी उन्होंने शायद सपने में भी कल्पना नहीं की थी। बॉस ने दोनों को नई BMW कार गिफ्ट कर दी।
बीफ हॉटपॉट रेस्टोरेंट चेन चलाने वाली मा यानली ने देखा कि उनके कर्मचारी कड़ाके की ठंड में भी इलेक्ट्रिक स्कूटर से काम पर पहुंचते हैं। खास तौर पर ली जिए की हालत ने उन्हें प्रभावित किया। ली करीब आठ साल से रेस्टोरेंट में काम कर रही थीं।
एक दिन ठंड में काम पर पहुंचने पर ली का चेहरा लाल, कान बैंगनी और हाथ अकड़े हुए थे। मा ने सोचा कि जब वह खुद कार में आराम से सफर करती हैं तो उनके कर्मचारी इस सुविधा से वंचित क्यों रहें?
Restaurant boss in China gifts top employees BMWs
Ma Yanli, owner of a hotpot chain, bought brand-new BMWs worth $45,000 each after seeing employees brave cold weather on e-scooters, SCMP reports
Cars were fully paid for and registered in the employees’ names https://t.co/JLTg8JhItI
— RT Intl (@RT_on_X) October 8, 2026
यह भी पढ़ें: अयोध्या में अखिलेश ने योगी को दे दिया खुला चैलेंज, बोले- ‘खुद यहां से चुनाव लड़कर दिखाएं’
मा के मन में पिछले साल से ही कर्मचारियों को कार देने का विचार था। 24 सितंबर को उन्होंने कुछ कर्मचारियों को BMW शोरूम चलने के लिए कहा। कर्मचारियों को लगा कि शायद कोई मीटिंग है, लेकिन वहां पहुंचकर उन्हें पता चला कि कारें उनके लिए हैं।
ली जिए को सफेद BMW मिली, जबकि दूसरी कर्मचारी लियू यिंगयिंग को ग्रे BMW दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों कारों की कीमत करीब 3 लाख युआन यानी लगभग 43 लाख रुपये थी। ली की कार उसी दिन उनके नाम रजिस्टर हुई और उन्हें इसके लिए कोई रकम नहीं देनी पड़ी।
ली ने बताया कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि बॉस उन्हें इतना बड़ा तोहफा देंगी। वहीं लियू को बताया गया कि उनकी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के कारण वह इस कार की हकदार हैं।
मा यानली का कहना है कि यह सिर्फ दो कर्मचारियों को पुरस्कृत करने का मामला नहीं है। कंपनी की सफलता में कर्मचारियों की मेहनत भी शामिल है और इसलिए तरक्की का फायदा उन्हें भी मिलना चाहिए। इसी सोच ने एक कारोबारी सफलता को कर्मचारियों के लिए यादगार तोहफे में बदल दिया।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, 5 हजार से ज्यादा का चयन
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।